मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार बनेगी भाजपा की सरकार, कांग्रेसी वेबसाइट ने दी चेतावनी

Webdunia
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बन सकती है। हालांकि कांग्रेस और बसपा राज्य में मिलकर चुनाव लड़ती हैं तो भाजपा के लिए थोड़ी मुश्किल हो सकती है। 
 
यह सर्वे रिपोर्ट नेशनल हेराल्ड इंडिया डॉट कॉम में प्रकाशित हुई है। इस सर्वे से भाजपा इसलिए खुश हो सकती है क्योंकि नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना ही पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी। नेशनल हेराल्ड कांग्रेस का ही मुखपत्र है। यह चुनावी सर्वे स्पीक मीडिया नेटवर्क ने किया है। हालांकि हेराल्ड ने यह सर्वे कांग्रेस के लिए चेतावनी के रूप में जारी किया है। 
 
इस सर्वे के अनुसार यदि राज्य में कांग्रेस और बसपा अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी तो इसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा। इस स्थिति में भाजपा को 147 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 73 सीटें जा सकती हैं। बसपा को 10 सीटें मिल सकती हैं। दोनों पार्टियां 83 सीटें जीत सकती हैं। इसका सीधा सीधा अर्थ है कि कांग्रेस एक बार फिर सत्ता से दूर रह सकती है। 
इसके उलट यदि कांग्रेस और बसपा राज्य में मिलकर चुनाव लड़ते हैं उन्हें संयुक्त रूप से 103 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा 20 सीटों के नुकसान के साथ 126 के आसपास आ सकती है। हालांकि इस स्थिति में भी राज्य में भाजपा की ही सरकार बनेगी। क्योंकि 230 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 116 सीटों की दरकार होती है। 
 
उल्लेखनीय है कि 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 165 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस 58 सीटों पर सिमट गई थी। बसपा को 4 और अन्य को 3 सीटें मिली थीं। हालांकि यह तय है कि यदि कांग्रेस और बसपा का गठजोड़ होता है तो निश्चित ही दोनों ही दलों को फायदा होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में Waqf से जुड़ी झड़पों में 3 लोगों की मौत, अदालत ने CAPF की तैनाती का दिया आदेश

लालकिला परिसर में 3 दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन का हुआ शुभारंभ

MP : गुना में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव

भारत पर टैरिफ का कितना पड़ेगा प्रभाव, BJP ने किया खुलासा

ईरान, अमेरिका परमाणु कार्यक्रम पर और बातचीत को हुए सहमत, 19 अप्रैल को होगी अगले दौर की वार्ता

अगला लेख