Hanuman Chalisa

चिता सजाकर महंत ने सरकार को दी धमकी, नहीं किया राम मंदिर का निर्माण तो दे दूंगा जान...

अवनीश कुमार
अयोध्या। उत्तरप्रदेश में इन दिनों राम मंदिर का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है और दूसरी तरफ जहां शिवसेना और विहिप 24 और 25 नवंबर को अयोध्या पहुंचने की घोषणा कर चुके हैं तो वहीं राम मंदिर के आंदोलन में छावनी के महंत परमहंस महाराज ने खुद की चिता सजा ली है और सरकार को धमकी देते हुए कहा है कि अगर राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो 6 दिसंबर को इसी चिता पर बैठकर वे अपने प्राण त्याग देंगे और जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

आपको बता दें कि राम मंदिर के लिए आंदोलनरत तपस्वीजी की छावनी के महंत परमहंस महाराज ने खुद अपनी चिता सजा ली है। अपनी ही चिता का पूजन करने के बाद सरकार को चेतावनी देते हुए उन्‍होंने कहा कि अगर राम मंदिर बनने का रास्ता नहीं निकला तो वे 6 दिसंबर को प्राण त्याग देंगे। इसके बाद जो आंदोलन भड़केगा, उसे कोई भी सरकार रोक नहीं पाएगी।

उन्होंने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तैयार है तो मंदिर क्यों नहीं बनाते हैं। उन्होंने कहा कि वे अनशन पर थे तो योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री से बात कराएंगे। भरोसा किया लेकिन बात नहीं करवाई। अयोध्या आए तो मैं सवाल न कर दूं इसलिए मुझे नजरबंद करा दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जून के बिल में नहीं जुड़कर आएगा 10% अतिरिक्त चार्ज, नियामक आयोग का बड़ा फैसला!

LIVE: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले अन्नामलाई

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े 4 वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी

IIT रुड़की से B.Tech कर बना 'बाबा'; मथुरा में ऑनलाइन गीता ज्ञान की आड़ में युवतियों के शोषण के आरोप में गिरफ्तार!

गुजरात गृह विभाग एक्शन मोड में, हर्ष संघवी की देर रात हाई लेवल बैठक, 'ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0' के तहत गुजरात पुलिस को मिला 'फ्री-हैंड'

अगला लेख