Maharashtra and Jharkhand elections Date: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित

झारखंड में 2 चरणों में होगा मतदान, दोनों राज्यों में परिणाम 23 नवंबर को

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 (16:08 IST)
  • महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को
  • झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान 
  • महाराष्ट्र और झारखंड का चुनाव परिणाम 23 नवंबर को
Maharashtra and Jharkhand assembly elections Date: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी। झारखंड में पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। दोनों ही राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी। वहीं, विभिन्न राज्यों में होने उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी। 
 
उपचुनाव 13 और 20 नवंबर को : राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई वायनाड सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इस सीट कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा यूपी की 9 विधानसभा सीटों समेत अन्य राज्यों की विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए भी 13 नवंबर को मतदान होगा। हालांकि यूपी की मिल्कीपुर सीट पर मतदान नहीं करवाया जा रहा है। यह सीट भी सपा के अवधेश प्रसाद के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। अवधेश प्रसाद सांसद बन चुके हैं। ALSO READ: महाराष्‍ट्र में 20 नवंबर को मतदान, झारखंड में 2 चरणों में वोटिंग, 23 को मतगणना
 
महाराष्ट्र 9.63 करोड़ मतदाता : मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि महाराष्ट्र में 9  करोड़ 63 लाख मतदाता हैं, जबकि झारखंड में 2 करोड़ 60 लाख मतदाता हैं। 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी। 
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त होने वाला है। निर्वाचन आयोग दो राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा, 3 लोकसभा सीटों और कम से कम 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर सकता है, जो विभिन्न कारणों से रिक्त हैं।
 
महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी : महाराष्ट्र में इस समय भाजपा, शिवसेना और एनसीपी की महायुति सरकार है, जबकि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार है। महाराष्ट्र में सबसे बड़ा दल भाजपा है, जिसके पास 105 सीटें हैं, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना के पास 56 एवं एनसीपी के पास 54 सीटें हैं। दूसरी ओर, विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस के पास सर्वाधिक 44 सीटें हैं, जबकि अन्य के पास 29 सीटें हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना के एकनाथ शिंदे मुख्‍यमंत्री हैं, जबकि भाजपा के देवेन्द्र फडणवीस उपमुख्‍यमंत्री हैं। (वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

MP : बालाघाट में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, 3 महिलाओं समेत 4 नक्सली ढेर

iran israel conflict : इजराइल ने ईरान की गैस रिफाइनरी पर किया हमला, बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- हर ठिकाने को बनाएंगे निशाना

डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर बात, ईरान-इजराइल विवाद सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बिहार में 18 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी?

Weather Update : केरल के 5 जिलों में रेड अलर्ट, मंगलुरु में भारी बारिश का कहर

अगला लेख