महाराष्ट्र में महायुति या एमवीए? Exit Poll के बाद बढ़ा असमंजस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 20 नवंबर 2024 (20:19 IST)
Mahrashtra Exit Polls: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल के जो रुझान सामने आए हैं, उनमें से ज्यादातर के मुताबिक राज्य में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है। दूसरी ओर कुछ पोल के परिणाम ऐसे भी हैं, जिससे सरकार बनने को लेकर असमंजस और गहरा गया है।
 
महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर बुधवार को मतदान हुआ। वर्तमान में महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति की सरकार है। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन ‘महायुति’ तथा कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) के बीच मुकाबला है।
 
मैट्रिज सर्वे ने राज्य में महायुति की सरकार बनाने का अनुमान पेश किया है। इसके मुताबिक महायुति को 150 से 170 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 110 से 130 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। 8 से 10 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। ‘पीपुल्स प्लस’ के सर्वेक्षण का आकलन है कि महायुति 175-195 सीट हासिल करके प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। वहीं, एमवीए को 85-112 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। ALSO READ: Exit Poll 2024 : महाराष्ट्र में आएंगे चौंकाने वाले नतीजे, क्या हैं एग्जिट पोल्स के अनुमान
 
‘लोकशाही मराठी-रुद्र’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि महाराष्ट्र में महायुति 128-142 सीट हासिल करके एक बार सत्ता में बरकरार रह सकती है। एमवीए को 125-140 सीट तथा अन्य को 18-23 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘पी-मार्क’ के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि महायुति को 137-157 तथा एमवीए को 126-146 सीट हासिल हो सकती हैं। चाणक्य के मुताबिक महायुति को 152 से 160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महाविकास अघाडी को 130 से 138 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई हैं। पोल डायरी के मुताबिक महायुति को 122 से 186 सीटें, जबकि एमवीए 69 से 121 सीटें मिल सकती हैं। 12 से 29 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। 
इलेक्टोरल एज का सर्वे इन सबके उलट है। इसके मुताबिक महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार बन सकती है। एमवीए को 150 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है, जबकि महायुति को 118 सीटें मिल सकती हैं। एसएएस का सर्वे भी एमवीए को बढ़त दिखा रहा है। इसके मुताबिक एमवीए को 147 से 155 सीटें मिल सकती हैं, वहीं महायुति को 127 से 135 सीटें मिलने की संभावना है। 
 
महा एग्जिट पोल में भी महायुति को महाराष्ट्र में बढ़त बताई गई है। हालांकि पिछले कुछ एग्जिट पोल पर नजर डालें तो अभी स्पष्ट रूप से यह कहना मुश्किल है कि राज्य में सरकार किसकी सरकार है। 23 नवंबर को परिणाम आने तक सरकार को लेकर असमंजस बना रहेगा। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या होगा जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने सामने होंगे नरेन्द्र मोदी और शहबाज शरीफ

भारत ने बचाई Pakistan के लोगों की जान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुई बात

क्या है Google Search में नया AI Mode, यूजर के लिए सर्च कैसे होगी आसान

PM मोदी ग्रेजुएशन डिग्री मामला, CIC के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया रद्द, DU ने दी थी चुनौती

दहेज, पति का अफेयर, रीलबाजी और ब्यूटी पार्लर, ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी के मर्डर की सनसनीखेज कहानी

सभी देखें

नवीनतम

भगवान हनुमान पहले अंतरिक्ष यात्री थे, अनुराग ठाकुर ने छात्रों को दिया ज्ञान

भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गिराए गए 7 जेट विमान, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- न्यूक्लियर वॉर को मैंने टलवाया

ED ने छांगुर बाबा के सहयोगी की 13 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की

ED ने स्कूल भर्ती घोटाले में तृणमूल विधायक को गिरफ्तार किया, राजनीतिक विवाद गहराया

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, UPS से NPS में स्विच करने का बड़ा मौका, जानिए क्या है नियम व शर्तें

अगला लेख