खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बताया एक साल में क्या-क्या हुआ महंगा

Webdunia
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (13:01 IST)
नई दिल्ली। 2022 की विदाई करीब है। लोग नए साल के स्वागत के लिए बेताब हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर बताया कि 1 साल में क्या-क्या महंगा हुआ है और आम लोगों को इन वस्तुओं के कितने ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं?  उन्होंने आगे कहा कि वंडरफुल ईयर नहीं, आम इंसान की रसोई के लिए तो ये 'Distressful Year' रहा!
 
खरगे ने ट्वीट कर कहा कि 1 साल में गैस सिलेंडर 200 रुपए महंगा हुआ। दूध के दाम औसतन 10 रुपए बढ़े हैं। तुवर व अरहर की दाल 10 रुपए महंगी हुई। खाद्य तेल 15-20 रुपए तक महंगा हुआ। आटे के दाम 25% तक बढ़े! उन्होंने आगे कहा कि वंडरफुल ईयर नहीं, आम इंसान की रसोई के लिए तो ये 'Distressful Year' रहा!
 
सोशल मीडिया पर यह ट्वीट वायरल हो गया। इसे 366.8 हजार लोगों ने देखा। 3,360 हजार लोगों ने रिट्वीट किया और 12 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया।
 
 
वहीं पंकज जाट ने कहा कि आप लोग कभी किसान को उसकी फसल का अच्छा भाव मिलने नही देंगे, क्योंकि आपको दाल, आटा, तेल और दूध का 10 रुपए भाव बढ़ना अधिक लग रहा लेकिन उसी किसान को खाद पर 800 रुपए और बीज पर 7.5 से 13 हजार तक देने पड़ रहे हैं, वो नहीं दिखता है?(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब के CM भगवंत मान ने BJP पर किया कटाक्ष, Operation Sindoor को लेकर लगाया यह आरोप

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने की सगाई, कानपुर की वंशिका बनीं जीवनसंगिनी

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Chenab Arch Bridge: चिनाब स्टील आर्च ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज

अगला लेख