मल्लिकार्जुन खरगे का दावा, मोदी-शाह की गिर रही है राजनीतिक साख

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 13 जुलाई 2024 (20:26 IST)
Mallikarjun Kharge's statement on Narendra Modi and Amit Shah : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को दावा किया कि विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के अहंकार, कुशासन और नकारात्मक राजनीति को सिरे से नकार दिया है तथा ये नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की गिरती राजनीतिक साख का भी प्रमाण हैं।
 
देश के सात राज्यों की 13 सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बाद आए परिणाम में ‘इंडिया’ गठबंधन को 10 और भाजपा को सिर्फ दो सीट मिलीं। विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को पंजाब की एक, हिमाचल प्रदेश की तीन, उत्तराखंड की दो, पश्चिम बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर मतदान हुआ था।
ALSO READ: J&K में आतंकी हमले को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर लगाया यह आरोप
खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, विधानसभा उपचुनाव के सकारात्मक परिणाम के लिए हम जनता के सामने नतमस्तक हैं। उन्होंने जहां-जहां कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट किया, इसके लिए उनका तहेदिल से धन्यवाद व आभार। विपरीत परिस्थितियों में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रयासों के लिए हम उनका अभिवादन करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह जीत दर्शाती है कि जनता ने भाजपा के अहंकार, कुशासन और नकारात्मक राजनीति को सिरे से नकार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह दावा भी किया, यह मोदी-शाह जी की गिरती राजनीतिक साख का भी प्रबल प्रमाण है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, उत्तराखंड में दोनों विधानसभा उपचुनाव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीते हैं।
ALSO READ: Rajya Sabha: राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे
जयराम रमेश ने कहा, भाजपा की घटिया चालों का सामना करते हुए मंगलौर को बसपा से छीना गया। बद्रीनाथ में निवर्तमान विधायक कांग्रेस के थे, जो लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गए थे। जनता ने उन्हें सही सजा दी है और कांग्रेस फिर से सीट जीत गई है। उन्होंने कहा कि दोनों ही तरह से नतीजे देश में बदलते राजनीतिक माहौल को दर्शाते हैं।
 
भाजपा की सभी चालें बुरी तरह विफल : हिमाचल में कांग्रेस के तीन में से दो सीट जीतने पर रमेश ने कहा, हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सभी चालें बुरी तरह विफल हो गई हैं। कांग्रेस ने निर्दलियों के क़ब्ज़े वाली विधानसभा सीटों में से दो पर जीत हासिल की है, जिन्हें ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत लालच देकर भाजपा ने अपने तरफ़ कर लिया था। नतीजे कांग्रेस की और मजबूत होती स्थिति और भाजपा के प्रति जनता की नाराजगी को दर्शाते हैं।
 
6 लोगों का राजनीतिक करियर बर्बाद : कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने ‘एक्स’ पर कहा, भाजपा ने हिमाचल में धनबल के जरिए नौ विधायकों के इस्तीफ़े कराए। जनता ने इन विधायकों को सबक़ सिखा छह को हरा दिया। 6 लोगों का राजनीतिक करियर भाजपा ने बर्बाद कर दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

...तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, जानिए देवेंद्र फडणवीस ने क्‍यों कहा ऐसा

UPSC में लेटरल एंट्री पर भड़के चिराग पासवान, अपनी सरकार को दी ये बड़ी नसीहत

क्‍या भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने दिया यह जवाब

Rape, Gang Rape और Murder, पिछले 8 दिनों में 5 बहन-बेटियों के साथ हैवानियत, ये कैसा रक्षाबंधन?

छात्राओं ने PM मोदी को बांधी खास राखी, क्या है मोदी की मां से राखी का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

1 कनेक्शन से चलाएं 2 टीवी, 800+ चैनल्स और 13 OTT Apps, Jio TV Plus 2 in 1 Offer में क्या है खास

उद्धव क्यों याद आए राजीव गांधी और बाल ठाकरे?

8 राज्यों की 9 राज्यसभा सीटों के लिए BJP की लिस्ट जारी, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Good News: देश के जलाशयों का भंडारण स्तर 10 साल के औसत से 14 प्रतिशत अधिक

अगला लेख