INDIA की बैठक के बाद क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 जून 2024 (22:44 IST)
Mallikarjun Kharge statement after India alliance meeting : विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने सरकार गठन की संभावनाओं पर विचार करने के बाद बुधवार को कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार द्वारा शासित न होने की लोगों की इच्छा को साकार करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे।
 
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, हमारी बैठक में गठबंधन पार्टी के नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक हालात और मौजूदा परिस्थिति पर बहुत से सुझाव आए और चर्चा हुई, निष्कर्ष यह निकला कि हम सब मिलकर एकसाथ यह कहना चाहते हैं- INDIA गठबंधन के घटक हमारे गठबंधन को मिले भारी समर्थन के लिए भारत की जनता का आभार व्यक्त करते हैं।
ALSO READ: यूपी लोकसभा चुनाव के नतीजों ने किया हैरान, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
खरगे ने कहा, जनता के जनादेश ने भाजपा और उसकी नफरत, भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दिया है। यह जनादेश भारत के संविधान की रक्षा और महंगाई, बेरोजगारी व क्रोनी पूंजीवाद के खिलाफ तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए है। INDIA गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। 
 
‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस गठबंधन के नेताओं की मौजूदगी में कहा कि आज की बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की गई और बहुत से सुझाव आए। उन्होंने गठबंधन की तरफ से एक बयान भी पढ़ा। उन्होंने कहा कि यह भारत के संविधान की रक्षा के लिए, महंगाई, बेरोजगारी और साठगांठ वाले पूंजीवाद के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनादेश है।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव के नतीजे क्या भाजपा में मोदी-शाह के युग के खत्म होने का संकेत?
खरगे ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के ‘फासीवादी शासन’ के खिलाफ लड़ना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि हम भाजपा सरकार द्वारा शासित न होने की लोगों की इच्छा को साकार करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे। यह हमारा निर्णय है कि हमने जनता से जो भी वादा किया है, उसे निभाएंगे। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

दो क्षुद्रग्रह गुजर रहे हैं पृथ्वी के पास से, यदि टकराए तो...

बरसात में घर में घुस आते हैं उड़ने वाले कीड़े तो करें ये 4 आसान उपाय

बंगाल STF ने चेन्नई से संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

CSIR NET और UGC NET परीक्षा की नई तारीखों का हुआ ऐेलान, जानिए कब होगी Exam

यौन उत्पीड़न मामला : येदियुरप्पा ने पीड़िता और उसकी मां को चुप रहने के पैसे दिए, CID ने दाखिल की चार्जशीट

अगला लेख
More