Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला, कहा– बंगाल को बदनाम करने की साजिश

Advertiesment
mamata banerjee attacks bjp in delhi
Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर बंगाल को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की टूलकिट की तरह काम कर रही है।
 
बंग भवन के बाहर पुलिस की तैनाती पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि डर का माहौल बनाया जा रहा है। ALSO READ: SIR के खिलाफ Supreme Court पहुंचीं ममता बनर्जी, CEC ज्ञानेश के खिलाफ दायर की याचिका
 
ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग जिंदा हैं SIR में उन्हें मृत घोषित कर दिया। आम जनता के परेशान किया जा रहा है। मैं सब को लेकर नहीं आ सकती लेकिन बहुत सारे लोगों को यहां लेकर आई हूं जिन्हें SIR में मृत घोषित कर दिया गया है। ये लोग कल प्रेस से मिलेंगे।
 
गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने SIR मामले में चुनाव आयोग और मुख्‍य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बंगाल को बदनाम कर रही है भाजपा