Hanuman Chalisa

ममता ने मोदी से कहा- सबूत दो नहीं तो जेल में डाल दूंगी

Webdunia
गुरुवार, 16 मई 2019 (14:28 IST)
कोलकाता। कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया है। ममता ने महान समाजसेवी और स्वतंत्रता सैनानी ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने की घटना पर पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि उनके पास सबूत है और इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र कह रहे हैं कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने मूर्ति तोड़ी है और वो जो कह रहे हैं उसे साबित करें नहीं तो हम उन्हें जेल में डाल देंगे।
 
 
ममता बनर्जी ने कहा, 'वह कहते हैं ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति बनाएंगे। बंगाल के पास पैसा है और वह खुद मूर्ति बना सकता है। लेकिन क्या वह 200 साल की हमारी विरासत हमें लौटा सकते हैं? हमारे पास सबूत है इसके बावजूद वह कह रहे हैं कि टीएमसी ने यह किया है। झूठे, अपने आरोपों को साबित करें नहीं तो हम उन्हें जेल में डाल देंगे।"
 
 
उल्लेखनीय है कि समाजसेवी और स्वतंत्रता सैनानी ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के बाद से बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगा रही हैं। यह घटना मंगलवार की है जब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह कोलकाता में रोड शो कर रहे थे। इसी रोड शो में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई और फिर बात आगे बढ़ गई।
 
 
ममता बनर्जी आज शाम करीब 5 बजे फिर एक बार कोलकाता की सड़कों पर पदयात्रा करेंगी। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने दावा किया है कि अमित शाह की रैली के दौरान समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने तोड़ी।
 
 
उल्लेखनीय है कि आज शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में एक रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज करते हुए गुरुवार को कहा कि वह काफी समय से दीदी का रवैया देख रहे हैं, जिसे अब पूरा देश देख रहा है और हमारी सरकार उसी जगह पर ईश्वरचंद्र विद्यासागर की पंचधातु से निर्मित प्रतिमा स्थापित कर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को जवाब देगी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ दी। यह कृत्य जिन्होंने किया है, उन्हें कठोरतम सजा दी जानी चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

अगला लेख