अमरावती में गला काटकर ली उमेश की जान, कन्हैया लाल की तरह किया था नूपुर शर्मा का समर्थन

Webdunia
शनिवार, 2 जुलाई 2022 (08:49 IST)
अमरावती। उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या से करीब एक हफ्ते पहले महाराष्‍ट्र के अमरावती में फार्मेसी बंद कर घर लौट रहे एक केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या कर दी गई थी। मीडिया खबरों के अनुसार, उमेश ने भी सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन किया था।
 
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि घटना 21 जून को रात 10 से 10.30 बजे के बीच हुई, जब उमेश कोल्हे अपना मेडिकल स्टोर बंद कर के जा रहे थे। बेटा संकेत भी एक अन्य वाहन से उनके साथ ही था। जब वह प्रभात चौक की तरफ जा रहे थे, तब महिला कॉलेज न्यू हाई स्कूल के गेट के पास अचानक दो मोटरसाइकिल सवारों ने उमेश को रोक दिया।
 
एक हमलावर ने उनके गले पर चाकू से वार कर दिया। इससे उमेश खून से लथपथ होकर सड़क पर ही गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्‍य आरोप अभी गिरफ्तार है।
 
दावा किया जा रहा है कि कोल्हे ने सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट की थी, यह पोस्ट गलती से मुस्लिम सदस्यों वाले ग्रुप पर भी पोस्ट कर दी थी।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख