सिसोदिया ने BJP पर एमसीडी चुनाव बाधित करने का लगाया आरोप

Webdunia
सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (16:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन के सत्र से पहले सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महापौर के चुनाव को बाधित करने के लिए अपने पार्षदों को पिछली बार जैसा हंगामा करने का निर्देश दिया है। 4 दिसंबर को हुए नगर निगम चुनाव को 2 महीने हो चुके हैं और दिल्ली को अब तक महापौर नहीं मिला है।
 
भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पलटवार करते हुए कहा कि यह आम आदमी पार्टी (आप) ही है जिसने अपने पार्षदों को ऐसा करने के लिए कहा है और अगर सदन की कार्यवाही स्थगित होती है तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
 
दिल्ली के महापौर का चुनाव करने के लिए आज दोपहर बाद बुलाई गई एमसीडी सदन की बैठक में भी चुनाव नहीं हो सका और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इससे पहले 2 अन्य मौकों पर भी चुनाव संपन्न नहीं हो सका था। इससे पहले एमसीडी सदन का सत्र 6 जनवरी और 24 जनवरी को आहूत किया गया था, लेकिन पीठासीन अधिकारी ने भाजपा एवं आप सदस्यों के हंगामे तथा उनके बीच तीखी नोकझोंक के बाद महापौर का चुनाव कराए बिना ही सदन की बैठक स्थगित कर दी थी।
 
सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा ने अपने पार्षदों को आज फिर एमसीडी बैठक में महापौर चुनाव नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं। भाजपा पार्षदों को कहा गया है कि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही किसी बहाने से हंगामा कर देना।
 
पीठासीन अधिकारी पिछली बार की तरह फिर से अनिश्चितकाल के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर देंगी। उपराज्यपाल फिर से 20 दिन बाद की तारीख देंगे, वहीं सचदेवा ने कहा कि अगर सोमवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होती है तो इसके लिए केजरीवाल जिम्मेदार होंगे।
 
भाजपा नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी को अपने बहुमत पर भरोसा नहीं है और उसने अपने पार्षदों को किसी भी मुद्दे पर हंगामा करके सदन की कार्यवाही स्थगित कराने का निर्देश दिया है। अगर सदन की कार्यवाही आज भी स्थगित होती है तो इसके लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार होंगे।
 
दिल्ली नगर निगम (डीएमसी) अधिनियम, 1957 के अनुसार नगर निकाय चुनावों के बाद सदन के पहले ही सत्र में महापौर और उपमहापौर का चुनाव होना चाहिए। हालांकि 4 दिसंबर को हुए नगर निगम चुनाव को 2 महीने हो चुके हैं और दिल्ली को अब तक महापौर नहीं मिला है।
 
इस बीच भाजपा की दिल्ली इकाई ने अपने पार्षदों की परेड कराते हुए आरोप लगाया कि आप उनकी खरीद-फरोख्त करने की कोशिश कर रही है। करीब 10 वार्ड के भाजपा पाषर्दों ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया गया कि हाल में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महापौर चुनाव में उसके (भाजपा के) उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए उनसे संपर्क किया था। भाजपा के आरोपों पर आप की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

Gujarat : विसावदर उपचुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की यह अपील

रामनगरी अयोध्या धाम फिर से हाईअलर्ट पर, राजा राम के दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Land for Job Scam : लालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की कार्यवाही पर रोक की याचिका

UP : ससुराल से प्रेमी संग गायब हुई दुल्हन, पंचायत ने सुनाया यह अनोखा फैसला

अगला लेख