पीएम मोदी की 10 फरवरी को मुंबई यात्रा, पुलिस ने ड्रोन व गुब्बारे उड़ाने पर लगाया प्रतिबंध

Webdunia
सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (16:36 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के मद्देनजर यहां 10 फरवरी को सुरक्षा कारणों से ड्रोन, पैराग्लाइडर, सभी तरह के गुब्बारे और रिमोट संचालित अत्यधिक हल्के विमान उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी 10 फरवरी को मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिर्डी मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की शुरुआत करने वाले हैं।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त (अभियान) ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत इस सिलसिले में 3 फरवरी को एक आदेश जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी 10 फरवरी को मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिर्डी मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की शुरुआत करने वाले हैं।
 
शहर की पुलिस के आदेश मुताबिक हवाई अड्डा, कोलाबा, माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग, एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) और अंधेरी पुलिस थाना क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर, सभी तरह के गुब्बारे, रिमोट संचालित अत्यधिक हल्के विमान उड़ाने की अनुमति नहीं होगी।
 
आदेश में कहा गया कि यह भी आशंका जताई गई है कि 10 फरवरी को मुंबई हवाई अड्डा, आईएनएस शिकरा, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और अंधेरी स्थित मरोल में प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान आतंकवादी/असामाजिक तत्व ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट संचालित अत्यधिक हल्के विमान के जरिए हमले कर सकते हैं। साथ ही शांति भंग किए जाने का अंदेशा है। इसमें कहा गया कि मानव जीवन, स्वास्थ्य, सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा किए जाने तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की भी आशंका है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख