मनमोहन सिंह ने PM मोदी को लिखा खत, कहा- नेहरूजी की यादों को मत मिटाइए

Webdunia
सोमवार, 27 अगस्त 2018 (10:38 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर तीन मूर्ति भवन स्थित नेहरू मेमोरियल से किसी तरह की छेड़छाड़ न करने का आग्रह किया है। डॉ. सिंह ने लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सिर्फ कांग्रेस के नेता ही नहीं बल्कि पूरे देश के नेता थे।
 
 
पूर्व प्रधानमंत्री ने मौजूदा प्रधानमंत्री को कहा कि आपकी सरकार एजेंडे के साथ नेहरू मेमोरियल म्यूज़ियम और लाइब्रेरी की सरंचना में बदलाव करने में लगी है, इसलिए आपसे उम्मीद की जाती है कि आप ऐसा न करें।
 
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार तीन मूर्ति भवन के भीतर ही देश के सभी प्रधानमंत्रियों से जुड़ा एक संग्रहालय बनाने की योजना पर काम कर रही है। मनमोहन सिंह ने चिट्ठी में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने छ: साल के कार्यकाल में तीन मूर्ति भवन के साथ छेड़छाड़ नहीं की थी, लेकिन दुर्भाग्य से वर्तमान सरकार एजेंडे के तहत ऐसा कर रही है।
 
मनमोहन सिंह ने चिट्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का वह भाषण भी साझा किया, जो उन्होंने लोकसभा में जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

अगला लेख