Hanuman Chalisa

गोवा में नेतृत्व परिवर्तन नहीं करेगी भाजपा, कहा ठीक हैं मुख्यमंत्री पर्रिकर

Webdunia
सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (15:16 IST)
पणजी। भाजपा ने रविवार को गोवा में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना खारिज की और दावा किया कि दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ठीक हैं।


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पर्रिकर की अस्वस्थता के मद्देनजर तटवर्ती राज्य गोवा में राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए पार्टी के तीन वरिष्ठ सदस्यों- बीएल संतोष, राम लाल और विनय पुराणिक को भेजा था। रामलाल ने यहां प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा कि आज जो भी चर्चा हुई उसके बारे में कल आपको जानकारी दी जाएगी।

सरकार के बारे में कोई मुद्दा नहीं है और किसी की ओर से नेतृत्व परिवर्तन की कोई मांग नहीं है। उन्होंने बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन गोवा भाजपा अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा कि  राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल नहीं है क्योंकि पर्रिकर ठीक हैं।

उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक के दौरान हमने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। नेतृत्व का कोई मुद्दा नहीं है। पर्रिकर को अग्नाशय संबंधी बीमारी के इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

आईआईटी इंजीनियर से राजनेता बने 62 वर्षीय पर्रिकर दो क्षेत्रीय सहयोगियों गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी तथा तीन निर्दलियों के सहयोग से गोवा में सरकार चला रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख