Hanuman Chalisa

मायावती ने बेरोजगारी को लेकर सरकार पर बोला हमला, लापता विमान के बारे में भी उठाए सवाल

Webdunia
रविवार, 9 जून 2019 (14:27 IST)
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बढ़ती बेरोजगारी को राष्ट्रीय समस्या करार देते हुए इसके लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।
 
मायावती ने बेरोजगारी पर सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से ट्वीट कर कहा कि देश में बेरोजगारी ज्वलंत राष्ट्रीय समस्या है। सरकारी आंकड़े गवाह हैं कि पिछले सालों में गांवों के युवाओं में बेरोजगारी की दर 3 गुना बढ़ गई है, जो इस धारणा के विपरीत है कि शहरों की तुलना में गांवों में बेरोजगारी कम रहती है। क्या सरकारी नीतियां इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं?
 
उल्लेखनीय है कि देश में रोजगार की स्थिति को लेकर हाल ही में जारी आधिकारिक आंकड़ों में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी की दर बढ़ने की बात सामने आई है।
 
उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य में मासूम बच्चियों के खिलाफ हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता जताते कहा कि उत्तरप्रदेश में अलीगढ़ के बाद अब हमीरपुर में 5वीं कक्षा की मासूम छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म एवं हत्या की दर्दनाक घटना लोगों को विचलित कर रही है। लोग आक्रोशित हो रहे हैं। इन घटनाओं की रोकथाम हेतु समाज एवं सरकार को और ज्यादा सख्त व संवेदनशील होने की जरूरत है।
 
बसपा अध्यक्ष ने वायुसेना के एक लापता विमान के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा कि भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान और उसमें सवार 13 सैनिकों का सीमावर्ती अरुणाचल प्रदेश में अब तक कोई सुराग न मिल पाने से जनता स्वाभाविक तौर पर चिंतित है। 
 
उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान में वायुसेना के प्रयास और स्थानीय प्रयास सराहनीय हैं किंतु कोई सफलता नहीं मिल पाने से लोगों में बेचैनी है। ज्ञात हो कि गत सोमवार को वायुसेना का विमान लापता हो गया था। एक सप्ताह से जारी तलाशी अभियान के बावजूद विमान का कोई सुराग नहीं लग सका है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा,सरकार का दावा- महिलाओं को अधिकार दिलाकर ही रहेंगे

खुल गया होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, ऐसे जहाज कर सकेंगे पार

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

कैसे खुलेंगे नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के दरिंदगी के राज, मुख्य गवाह की सड़क हादसे में मौत, हादसा या साजिश

TCS में HR मैनेजर निदा खान ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन में एक्सपर्ट, वकील ने कोर्ट से कहा- प्रेग्नेंट है, मांगी जमानत

सभी देखें

नवीनतम

'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं..' पश्चिम बंगाल में दहाड़े CM मोहन यादव, कुछ ऐसा रहा माहौल...

महिला आरक्षण बिल पर बोले प्रधानमंत्री मोदी- विपक्ष ने नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया, उसे इसके पाप की सजा जरूर मिलेगी...

LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- विपक्ष ने नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया, उसे इसकी सजा जरूर मिलेगी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्‍ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी?

महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी बोले- साजिश कर रही थी सरकार, उन्होंने देश से झूठ बोला...

अगला लेख