लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा ने किया गठबंधन का ऐलान, उप्र में दोनों 38-38 सीटों पर लड़ेंगी

Webdunia
शनिवार, 12 जनवरी 2019 (12:20 IST)
लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गठबंधन करने की घोषणा कर दी है। 80 लोकसभा सीटों वाले राज्य में सपा और बसपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। अन्य सहयोगियों और कांग्रेस के लिए 2-2 सीटें छोड़ी हैं। हालांकि कांग्रेस इस गठबंधन में शामिल नहीं है, लेकिन रायबरेली और अमेठी सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी गई हैं।

इस गठबंधन से दोनों ही दलों ने कांग्रेस को अलग रखा, लेकिन कहा कि वे अमेठी और रायबरेली सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। इन सीटों का प्रतिनिधित्व क्रमश: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी करती हैं। गठबंधन ने दो अन्य सीटें छोटे दलों के लिए छोड़ी हैं।
 
संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में गठबंधन का ऐलान करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इस गठबंधन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नींद उड़ जाएगी।
 
गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किए जाने के बारे में मायावती ने कहा कि उनके शासन के दौरान गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह सपा—बसपा का केवल चुनावी गठबंधन नहीं है बल्कि गठबंधन भाजपा के अत्याचार का अंत भी है। भाजपा के अहंकार का विनाश करने के लिए बसपा और सपा का मिलना बहुत जरूरी था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

नहीं थम रहा इसराइल-ईरान युद्ध, ट्रंप के इस चुनावी एजेंडे की हो रही परीक्षा, नेतन्याहू ने दी चेतावनी

इसराइल ने ईरान पर फिर किया बड़ा हमला, 200 विमानों से 100 ठिकाने किए तबाह, कई ईरानी टॉप कमांडर मारे गए

ईरान पर हमले के लिए 6 महीने पहले मिले थे इसराइली सेना को निर्देश, अप्रैल में होना था अटैक

Ahmedabad Plane Crash : TATA ग्रुप देगा मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवजा, घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी कंपनी

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

अगला लेख