पेगासस मामले में मायावती ने साधा निशाना, बोलीं- केंद्र की चुप्‍पी नए सवाल खड़े करती है...

Webdunia
रविवार, 30 जनवरी 2022 (18:04 IST)
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को पेगासस मामले में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और जनता के प्रति जवाबदेह एवं जिम्मेदार होकर विश्वसनीय जवाब देने के बजाय केंद्र की चुप्पी और भी नए सवाल खड़े करती है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को ट़्वीट किया, पेगासस जासूसी कांड का भूत केंद्र सरकार एवं भाजपा की नींद लगातार उड़ाए हुए है। इस अति गंभीर मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं, फिर भी देश और जनता के प्रति जवाबदेह एवं जिम्मेदार होकर विश्वसनीय जवाब देने के बजाय केंद्र की चुप्पी और भी नए सवाल खड़े करती है। सरकार खुलासा करें।

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, साथ ही, पेगासस के नए तथ्यों पर पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय मंत्री की ’सुपारी मीडिया’ जैसी टिप्पणी अति अशोभनीय है, जो सरकार की संकीर्ण सोच को प्रमाणित करती है। पेगासस मामले में भारत का नाम मैक्सिको, पोलैंड, हंगरी आदि देशों के शासकों की श्रेणी में आना भी कम चिंता की बात नहीं है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने 2017 में इसराइल के साथ दो अरब डॉलर के रक्षा सौदे के हिस्से के रूप में पेगासस स्पाइवेयर खरीदा था, जिसके बाद शनिवार को एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया और विपक्ष ने सरकार पर अवैध जासूसी में शामिल रहने का आरोप लगाया और इसे ‘देशद्रोह’ करार दिया है।

पिछले साल कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूहों के एक संगठन ने दावा किया था कि कई भारतीय नेताओं, मंत्रियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कारोबारियों और पत्रकारों के खिलाफ पेगासस का इस्तेमाल किया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

बिहार में नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 125 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, जानें कब से लागू होगी स्कीम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

अगला लेख