MCD महापौर चुनाव: शैली ओबेरॉय का मुकाबला भाजपा की रेखा गुप्ता से

Webdunia
मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (14:49 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली नगर निगम (MCD) महापौर के चुनाव में शालीमार बाग से पार्षद रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी की पार्षद शैली ओबेरॉय से होगा।
 
भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रकोष्ठ प्रमुख हरीश खुराना ने बताया कि भाजपा ने उप महापौर के पद के लिए कमल बागड़ी और स्थायी समिति सदस्य के पदों के लिए कमलजीत सहरावत, गजेंद्र दराल तथा पंकज लूथरा को उम्मीदवार बनाया है। सभी उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
 

 
‘आप’ ने उप महापौर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल को और स्थायी समिति के अन्य सदस्यों के लिए रमिंदर कौर, सारिका चौधरी, मोहिनी जीनवाल तथा मोहम्मद आमिल मलिक को उम्मीदवार बनाया है।
 
चुनाव में महापौर और उप महापौर पद पर भाजपा की जीत की संभावना नहीं है, लेकिन वह एमसीडी की महत्वपूर्ण स्थायी समिति के सदस्यों के 3 पदों को जीतने की कोशिश करेगी।
 
महापौर का चुनाव एक गुप्त मतदान के माध्यम से होता है और पार्षद किसी भी उम्मीदवार को वोट देने के लिए स्वतंत्र होते हैं, क्योंकि दलबदल विरोधी कानून इस पर लागू नहीं होता। महापौर के चुनाव के लिए निर्वाचित 250 पार्षद, दिल्ली के सात लोकसभा तथा तीन राज्यसभा सदस्य और विधानसभा के 15 विधायक मतदान के पात्र हैं।
 
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने ‘आप’ के 13 और भाजपा के एक विधायक को चुनाव में मतदान करने के लिए नामित किया है। महापौर चुनाव के लिए कुल वोट 274 हैं, जिसमें ‘आप’ के पास 150 और भाजपा के पास 113 हैं। एमसीडी में कांग्रेस के 9, जबकि 2 अन्य निर्दलीय पार्षद हैं।
 
महापौर, उप महापौर और स्थायी समिति के सदस्यों के लिए 6 जनवरी को चुनाव होगा। एमसीडी की स्थायी समिति में 18 सदस्य होते हैं, जिनमें से 12 ज़ोन से और 6 सदन से चुने जाते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtesy : Rekha Gupta twitter account 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख