विपक्षी दलों की 12 जून को होने वाली बैठक टली, जल्द होगा नई तारीख का ऐलान, सामने आई यह वजह

Webdunia
रविवार, 4 जून 2023 (23:41 IST)
नई दिल्ली। Opposition meeting : पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक टलने की संभावना है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बैठक के लिए अनुपलब्ध हैं, ऐसे में मुख्य विपक्षी दल के साथ परामर्श कर इसे (बैठक को) बाद की तारीख पर करने का विचार है, ताकि वह भी इसमें शामिल हो सकें। राहुल अभी अमेरिका की यात्रा पर हैं।
 
जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) के नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने के उद्देश्य से कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और वाम दलों के अलावा कई क्षेत्रीय क्षत्रपों से बातचीत की पहल की है।
 
नीतीश ने राहुल और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार सहित कई दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं। एजेंसियां  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख