Hanuman Chalisa

मेहुल चौकसी पर ईडी का बड़ा खुलासा, बाहर भेजे 3250 करोड़

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (07:41 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में पाया गया है कि भगोड़े आभूषण कारोबारी मेहुल चौकसी ने पीएनबी की मुबंई शाखा से धोखाधड़ी के जरिए हासिल 3,250 करोड़ रुपए की राशि देश से बाहर भेज दी थी और उसकी दुकान से बेचे जाने वाली बेशकीमती धातुओं के ज्यादा कीमतों पर बेचने के काम में लगा था। कारोबारी ने हालांकि इन आरोपों को खारिज किया है।
 
दो अरब डॉलर (करीब 13,000 करोड़) की कथित बैंक धोखाधड़ी की जांच कर रही एजेंसी ने कहा है कि चौकसी ने रुपयों की हेराफेरी और अपने निजी इस्तेमाल के लिए धन को देश के बाहर भेजने के वास्ते ‘कुछ खोखा कंपनियों’ का इस्तेमाल किया। इस मामले में चोकसी के भांजा नीरव मोदी भी आरोपी हैं।
 
प्रवर्तन निदेशालय ने अपने आरोपपत्र में कहा है कि चौकसी ने ऋण का 5.612 करोड़ अमेरिकी डॉलर नीरव मोदी और पांच करोड़ डॉलर मोदी के पिता दीपक मोदी को भेजा।
 
हालांकि चौकसी ने कुछ मीडिया संगठनों से बातचीत में ईडी के आरोपों को ‘झूठा और आधारहीन’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी ने उनकी संपत्तियों को ‘गैर-कानूनी’ तरीके से कुर्क किया है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: केरल में वीडी सतीशन की ताजपोशी, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

ट्रंप की रहस्यमयी पोस्ट से हड़कंप: मिडिल ईस्ट के नक्शे पर अमेरिकी झंडा और ईरान पर लाल तीर, क्या होने वाला है बड़ा एक्शन?

यूएई के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बड़ा ड्रोन हमला, भारत ने जताई गहरी चिंता

सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग: धू-धू कर जली बोगी, यात्रियों में मची चीख-पुकार!

Top News : यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर बड़ा हमला, स्वीडन से नार्वे जाएंगे पीएम मोदी

अगला लेख