मेहुल चोकसी मामले में भारत एंटीगुआ बारबूडा सरकार के संपर्क में

Webdunia
सोमवार, 30 जुलाई 2018 (14:30 IST)
नई दिल्‍ली। करोड़ों रुपए के बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को हिरासत में लेने और उसकी आवाजाही पर रोक लगाने को लेकर भारत सरकार एंटीगुआ और बारबूडा सरकार के सतत संपर्क में है। भारतीय उच्चायोग ने वहां की सरकार को लिखित दस्तावेजों के साथ और व्यक्तिगत मुलाकात करके का आग्रह किया है कि उसकी देश में मौजूदगी के बारे में तथ्यात्मक जानकारी दी जाए।


आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि कालेधन को सफेद करने को रोकने संबंधी कानून के तहत दर्ज मामले में चोकसी के एंटीगुआ में मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद जॉर्ज टाउन स्थित भारतीय उच्चायोग ने वहां की सरकार को लिखित दस्तावेजों के साथ और व्यक्तिगत मुलाकात करके का आग्रह किया है कि उसकी देश में मौजूदगी के बारे में तथ्यात्मक जानकारी दी जाए और अगर ऐसा है तो उसे हिरासत में लेकर उसकी वायु, समुद्र या ज़मीन मार्ग से हर प्रकार की आवाजाही पर रोक लगाई जाए।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय उच्चायुक्त आज भी एंटीगुआ और बारबूडा के अधिकारियों से इसी विषय को लेकर फिर मुलाकात करने वाले हैं। विदेश मंत्रालय ने पहले बताया था कि मेहुल चोकसी का पासपोर्ट फरवरी 2018 में रद्द कर दिया गया था, लेकिन हाल ही में मिली अपुष्ट जानकारी के अनुसार, चोकसी ने भारतीय पासपोर्ट लौटाए बिना ही नवंबर-दिसंबर 2017 में एंटीगुआ एंड बारबूडा का पासपोर्ट हासिल कर लिया था। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख