ऑनलाइन गतिविधियों की जासूसी करने वाली 7 इकाइयों पर मेटा का शिकंजा, निशाने पर थे भारत समेत 100 देशों के 50000 यूजर्स

Webdunia
शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (11:51 IST)
नई दिल्ली। मेटा ने ऑनलाइन गतिविधियों की जासूसी करने वाली सात इकाइयों को अक्षम कर दिया है, जिसमें भारत की एक कंपनी शामिल है। ये इकाइयां 100 देशों में अपने ग्राहकों के लिए नेताओं, चुनाव अधिकारियों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और मशहूर हस्तियों को निशाना बना रही थीं।
 
निगरानी या जासूसी के लिए शुल्क लेकर सेवाएं (सर्विलेंस-फॉर-हायर) देने वाली ये कंपनियां इंटरनेट पर लोगों को खुफिया जानकारी जुटाने, तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने और उनके उपकरणों एवं खातों में सेंध लगाने के लिए लक्षित करती हैं। ये कंपनियां चीन, इजराइल, भारत और उत्तरी मैसेडोनिया में स्थित हैं।
 
सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा (पूर्व में फेसबुक) 100 से अधिक देशों में लगभग 50,000 लोगों को चेतावनी संदेश (अलर्ट) भेज रही है, जिनके बारे में उसे लगता है कि वे इनमें से एक या अधिक संस्थाओं द्वारा लक्षित थे।
 
इन सात कंपनियों में बेलट्रॉक्स (भारत), साइट्रोक्स (उत्तर मैसेडोनिया), कोबवेब्स टेक्नोलॉजीज, कॉगनिट, ब्लैक क्यूब एवं ब्लूहॉक सीआई (इजराइल) तथा चीन की एक अज्ञात इकाई शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस साल कुल 97 ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार

Pakistan : बलूचिस्तान में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

Maharashtra : अलग-थलग पड़े लोगों को एक साथ आना चाहिए, राज और उद्धव के साथ आने की अटकलों पर BJP का बयान

Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप

अगला लेख