Festival Posters

पीएम मोदी ने बनाई नई टीम, 30 पुराने मंत्रियों को नहीं मिली मंत्रिमंडल में जगह

Webdunia
शुक्रवार, 31 मई 2019 (08:48 IST)
भाजपा को लोकसभा चुनाव में असाधारण जीत दिलाने वाले नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिपरिषद के 57 सदस्यों ने भी शपथ ली। इनमें 24 कैबिनेट मंत्री हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया है। 30 पुराने मंत्रियों को छुट्टी कर दी गई है जबकि 20 नए चेहरों को मंत्री बनाया गया है।

अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, राज्यवर्धन सिंह राठौर, जेपी नड्डा, मेनका गांधी जैसे लोकप्रिय चेहरे अलग अलग कारणों से इस बार मंत्रिमंडल में नहीं दिखाई दे रहे हैं। नए चेहरों में एस. जयशंकर, अर्जुन मुंडा, प्रह्लाद जोशी, अरविंद सावंत और रमेश पोखरियाल निशंक शामिल हैं।
 
जिन पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली उनमें सुरेश प्रभु, अनुप्रिया पटेल, राधामोहन सिंह, जुएल ओराम, उमा भारती, अनंत गीते, महेश शर्मा एवं केजे अल्फोंस प्रमुख है। चौधरी बीरेंद्र सिंह, मनोज सिन्हा, हंसराज गंगराम अहिर, कृष्‍णा राज, सत्य पाल सिंह और राजेन गोहेन को भी मोदी सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सावधान! एक गलत क्लिक और बैंक खाता साफ: जानें क्या है 'फिशिंग' और कैसे बचें इस डिजिटल जाल से

Epstein files से PM की कुर्सी खतरे में, क्या मुस्लिम महिला बनेगी प्रधानमंत्री

बाबरी का सपना देखने वालों पर भड़के CM योगी आदित्यनाथ, दी बड़ी चेतावनी

Artificial Intelligence Rules : 20 फरवरी से AI नियम सख्त: बिना लेबल AI कंटेंट नहीं चलेगा, डीपफेक तुरंत हटाने का आदेश

अमेरिका से Deal नहीं ढील हुई है, अखिलेश का सवाल- जनता जानना चाहती है कि 0 बड़ा या 18?

सभी देखें

नवीनतम

Naravane Book Row : नरवणे की किताब पर छिड़ी जंग, संसद से सोशल तक घमासान, कौन बोल रहा है झूठ

एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता और समर्थ भारत निर्माण के चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय : डॉ. मोहन यादव

यूपी में सिंचाई व्यवस्था का हो रहा सुदृढ़ीकरण, 74.33 करोड़ रुपए की लागत से 7 नई ड्रेनेज परियोजनाओं का होगा निर्माण

योगी सरकार में दिव्यांगजन पेंशन तीन गुना से अधिक बढ़ी, कोई भी पात्र वंचित नहीं

यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर

अगला लेख