गरीब कल्याण अन्न योजना मार्च 2022 तक बढ़ाई गई, 80 करोड़ गरीबों को मिलता रहेगा मुफ्त अनाज

Webdunia
बुधवार, 24 नवंबर 2021 (16:31 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को राशन कार्डधारकों को राहत प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत मुफ्त खाद्यान्न आपूर्ति को मार्च, 2022 तक बढ़ाने का फैसला किया। पीएमजीकेएवाई के तहत 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त प्रदान दिया जाता है।
 
कोविड-19 महामारी के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन के बीच गरीबों को राहत प्रदान करने के लिए यह योजना अप्रैल, 2020 में 3 महीने के लिए शुरू की गई थी। तब से इसे कई बार बढ़ाया जा चुका है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत सामान्य कोटे से अधिक पांच किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएमजीकेएवाई को मार्च, 2022 तक 4 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे राजकोष पर अतिरिक्त 53,344 करोड़ रुपए का बोझ आएगा। उन्होंने कहा कि पीएमजीकेएवाई की कुल लागत इस विस्तार को मिलाकर लगभग 2.6 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी।
 
पीएमजीकेएवाई को कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुए संकट के दौरान 3 महीने (अप्रैल-जून 2020) के लिए शुरू किया गया था। हालांकि संकट जारी रहने के साथ कार्यक्रम को और 5 महीने (जुलाई-नवंबर, 2020) के लिए बढ़ा दिया गया था।
महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद पीएमजीकेएवाई को एक बार फिर 2 महीने (मई-जून, 2021) के लिए शुरू किया गया था और इसे आगे 5 महीने (जुलाई-नवंबर, 2021) के लिए बढ़ा दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र विधान मंडल में बोले CJI गवई, आंबेडकर चाहते थे न्यायपालिका कार्यपालिका के हस्तक्षेप से हो मुक्त

UP: देवरिया में फिलीस्तीनी झंडे वाली टी शर्ट पहनने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार

LIVE: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गुस्साए कावड़ियों ने की तोड़फोड़

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च किया भारत का सबसे सस्ता 4-व्‍हील मिनी ट्रक Tata Ace Pro, फीचर्स कर देंगे हैरान

अगला लेख