गरीबों की हाय लगेगी... MLA खरीदने के लिए महंगाई बढ़ा रही है मोदी सरकार

Webdunia
सोमवार, 29 अगस्त 2022 (12:23 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सोमवार को केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई बढ़ाकर विधायक खरीद रही है मोदी सरकार। इन्हें गरीबों की हाय लगेगी। गरीब बच्चों का दूध और रोटी को महंगा कर ये लोग अपने अरबपति दोस्तों को उपकृत कर रहे हैं। 
 
दिल्ली विधानसभा में विश्वासमत से पहले केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार यदि अपने अरबति दोस्तों को फायदा पहुंचाना बंद कर दे और राज्य सरकारों को गिराने के लिए एमएलए खरीदना बंद कर दे तो देश से महंगाई खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। 
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अपने अरब‍पति दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए। दूसरी ओर, हमारे विधायक 20-20 करोड़ रुपए में खरीदने की कोशिश की गई। विधायकों की खरीद-फरोख्त कर कई राज्यों में ये सरकारें गिरा भी चुके हैं। दिल्ली सरकार गिराने की साजिश की गई, अब झारखंड में सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है। 
 
दिल्ली के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि पहले ये लोग शराब घोटाला लेकर आए थे, कुछ नहीं मिला तो इन्होंने शराब पर बात करना बंद कर दिया है। अब शिक्षा घोटाला लेकर आए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख