मोदी सरकार ने केजरीवाल को नहीं दी डेनमार्क जाने की अनुमति, आप सांसद ने उठाए सवाल

Webdunia
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019 (14:15 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को डेनमार्क की यात्रा की अनुमति नहीं दी है। इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने सरकार पर जमकर हमला बोला।  
 
राज्यसभा में ‘आप’ के सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि केजरीवाल की डेनमार्क यात्रा को विदेश मंत्रालय ने अनुमति नहीं दी है। मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर एक सम्मेलन - ‘सी 40’ में भाग लेने के लिए डेनमार्क यात्रा की अनुमति मांगी थी।
 
उन्होंने कहा कि यात्रा की अनुमति नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह मेरी समझ से परे हैं कि मोदी सरकार हमारे साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रही है।
 
सिंह ने कहा कि केजरीवाल छुट्टियां मनाने डेनमार्क नहीं जा रहे थे बल्कि उन्हें एशिया के 100 शहरों के महापौरों के एक सम्मेलन में भाग लेना था। वह प्रदूषण में निपटने के तौर तरीकों के पर देश के बेहतर दृष्टिकोण प्रस्तुत करते। उन्होने सवाल किया कि  अभी तक कितने मुख्यमंत्रियों की अधिकारिक यात्राएं रद्द की गई हैं। हमने एक महीने पहले आवेदन किया था लेकिन अनुमति नहीं मिल सकी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख