नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी पर मोदी के मंत्री का हमला

Webdunia
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (15:07 IST)
नई दिल्ली। मोदी के मंत्री पीयूष गोयल ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि उनकी सोच को भारत की जनता पहले ही नकार चुकी है। 
 
गोयल ने कहा कि अभिजीत को नोबेल पुरस्कार मिला मैं उनको बधाई देता हूं। लेकिन उनकी समझ के बारे में आप सब जानते हैं। उनकी जो सोच है वो पूरी तरह वामपंथ पर आधारित है। उन्होंने न्याय के बड़े गुणगान गाए। भारत की जनता ने उनकी सोच को पूरी तरह नकार दिया।

बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगा रही है और इस समय उपलब्ध आंकड़े बहुत जल्द देश की अर्थव्यवस्था के उबरने का आश्वासन नहीं देते।
 
इससे पहले मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने कांग्रेस के लिए ‘न्याय' योजना की संकल्पना करने को लेकर नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी की आलोचना की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि उन्हें बनर्जी की उपलब्धियों को लेकर गर्व है, जिन्हें वैश्विक गरीबी उन्मूलन के लिए प्रायोगिक पहल को लेकर उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो एवं एक अन्य अर्थशास्त्री के साथ यह पुरस्कार मिला है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

सभी देखें

नवीनतम

क्या ईरान-इजरायल युद्ध से भारत में बढ़ेगी महंगाई, जानिए कौन सी चीजें होंगी महंगी और क्या पड़ेगा असर

FASTag पर नितिन गडकरी का बड़ा एलान, 15 अगस्त से शुरू होगा 3000 का वार्षिक पास

1,120 रुपए लेकर सोने का मंगलसूत्र खरीदने पहुंचा बुजुर्ग, वायरल हुआ वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीकार नहीं किया ट्रंप का न्योता, जानिए क्या था PM का जवाब

मध्यप्रदेश बना पर्यटकों की पहली पसंद, साल 2024 में रिकॉर्ड 13 करोड़ 41 लाख सैलानी आए

अगला लेख