Hanuman Chalisa

मोदी के मंत्री बोले, इतने बड़े देश में रेप की एक-दो घटनाएं हो जाती हैं

Webdunia
रविवार, 22 अप्रैल 2018 (08:58 IST)
नई दिल्ली। देश में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस पर लोगों में काफी आक्रोश है। इस बीच मोदी सरकार में मंत्री संतोष गंगवार ने विवादास्पद बयान दिया है।
 
उन्होंने उन्नाव और कठुआ बलात्कार मामलों पर बोलते हुए कहा कि भारत जैसे बड़े देश में रेप की एक-दो घटनाएं हो जाती हैं। ये कोई बड़ी बात नहीं है।
 
केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने शनिवार को बरेली में कहा कि इस तरह की घटनाओं को कभी-कभी रोका नहीं जा सकता। फिर भी सरकार हर जगह तत्परता से सक्रिय है और बखूबी अपना काम कर रही है।
 
उल्लेखनीय है कि उन्नाव और कठुआ बलात्कार मामलों को लेकर देश भर में उत्पन रोष को देखते हुए सरकार ने शनिवार को एक बड़े फैसले में बाल यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम (पोक्सो) में संशोधन कर 12 साल के कम उम्र के बच्चों के साथ दुष्कर्म के दोषियों को मौत सजा का प्रावधान करने और इसके लिए अध्यादेश लाने का निर्णय लिया है।
 

सम्बंधित जानकारी

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख