Hanuman Chalisa

बुलेट ट्रेन से देश को मिलेगी रफ्तार, बढ़ेगा रोजगार : मोदी

Webdunia
गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (13:22 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन से देश को नई रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे देश में रोजगार भी बढ़ेगा।
 
मोदी ने कहा कि बुलेट ट्रेन ‘न्यू इंडिया’ के हमारे संकल्प का प्रतीक है जो तेज गति, तेज प्रगति और तेज प्रौद्योगिकी के माध्यम से तेज परिणाम भी लाने वाली है। उन्होंने कहा कि बरसों पुराने सपने को पूरा करने की ओर भारत ने अहम कदम बढ़ाया है, जिसमें सुविधा भी है और सुरक्षा भी।
 
बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए भूमि पूजन करने के बाद उन्होंने कहा कि जब भी कोई चीज खरीदने जाते हैं तो हम गुजराती खास तौर पर अहमदाबाद के लोग एक-एक पैसे का हिसाब लगाते हैं, मोल तोल करते हैं। कोई बाइक भी लेने जाते हैं तो बैंक से लोन लेते हैं तो ब्याज की दर से लेकर लोन की अवधि तक सब कुछ बारीकी से देखते हैं। कोई आधा पर्सेंट ब्याज भी खत्म कर दे तो हम बहुत खुश होते हैं।
 
उन्होंने कहा कि लेकिन कल्पना कीजिए, कि किसी को ऐसा दोस्त मिल सकता है, जो यह कहे कि बिना ब्याज के लोन ले लो, अभी जल्दी नहीं है, 50 साल में चुकाना, तो सोचो कैसा लगा होगा। भारत को जापान और शिंजो आबे के रूप में ऐसा दोस्त मिला है। शिंजो आबे ने बुलेट ट्रेन के लिए 88 हजार करोड़ रुपए 0.1 प्रतिशत ब्याज दर से देने का फैसला किया है। स्वयं रूचि दिखाते हुए उन्होंने इस परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया है।
 
इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री आबे ने कहा कि भारत-जापान साझेदारी खास, रणनीतिक और वैश्विक है।
 
मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वे कहते थे मोदी वादा करते थे कि बुलेट ट्रेन लाएंगे, अब बुलेट ट्रेन कब लाएंगे? अब ले आया हूं तो कह रहे हैं, क्यों लाए? वे समझें कि इससे देश को नई रफ्तार मिलेगी।
 
जापान के प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत के लिए गुजरात के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा कि बुलेट ट्रेन तेज गति, तेज प्रगति और तेज प्रौद्योगिकी के माध्यम से तेज परिणाम भी लाने वाली है, जिसमें सुविधा भी है और सुरक्षा भी। बुलेट ट्रेन ‘न्यू इंडिया’ के हमारे संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत और जापान के लिए भावनात्मक अवसर है।
 
उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन इस दोस्ती का अहम उदाहरण है। बुलेट ट्रेन के शिलान्यास का श्रेय मेरे परम मित्र आबे को जाता है प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए ट्रांसपोर्ट सिस्टम की अहम भूमिका है। सड़क रेल और वायुमार्ग से देश का संपर्क बढ़ता है। इतिहास गवाह है कि रेलवे आने से अमेरिका में आर्थिक प्रगति तेज हुई। यूरोप से लेकर चीन तक हाईस्पीड ट्रेन ने अहम भूमिका निभाई है।
 
उन्होंने कहा कि समय के साथ अपने साधनों को बेहतर बनाना होता है। यह वक्त धीरे-धीरे आगे बढ़ने का नहीं है। तेज गति से बदलती प्रौद्योगिकी के साथ आगे बढ़ने का है। बुलेट ट्रेन से देश को नई रफ्तार मिलेगी। 

मोदी ने कहा कि यह ट्रेन अहमदाबाद से आमची मुंबई जाएगी। 2 से 3 घंटे में दूरी पूरी हो जाएगी। हवाई यात्रा की औपचारिकता पूरी करने और गंतव्य तक पहुंचने में जितना समय लगता है, उससे भी आधे समय पर बुलेट ट्रेन का सफर होगा। हवाई जहाज का ईंधन बचेगा तो विदेशी पूंजी बचेगी। बुलेट ट्रेन की वजह से दो शहरों के लोग और करीब आ जाएंगे।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बुलेट ट्रेन की तकनीक से हर तबके को फायदा होगा। हमारा मकसद है कि तकनीक का फायदा समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को मिले।
Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

7 मार्च की बड़ी खबरें: ईरान-अमेरिका युद्ध का 8वां दिन, ट्रंप का बड़ा दावा, भारत में LPG सिलेंडर महंगा

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर: भारत में LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के नए दाम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

अगला लेख