कर्नाटक में आज रैलियों की भरमार, राहुल का सामना मोदी और योगी से

Webdunia
गुरुवार, 3 मई 2018 (09:53 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक चुनाव में प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने यहां अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। गुरुवार को राज्य में रैलियों की भरमार है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज यहां गरजेंगे तो भाजपा की और से पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ सभाएं करेंगे। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे तो राहुल गांधी चार सभाएं लेंगे। 
भाजपा ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आज प्रचार के लिए भेजा है। प्रचार के अंतिम दौर में ही योगी की करीब 35 से अधिक रैलियां हैं।
 
पीएम मोदी यहां कलबुर्गी, बेल्लारी और बेंगलुरू में रैली को संबोधित करेंगे। वे यहां 21 कुल रैलियों को संबोधित करेंगे। इनमें से तीन रैलियों को वे 1 मई को संबोधित कर चुके हैं। 

 
बदले देवगौड़ा के सुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ के दो दिन बाद एचडी देवगौड़ा के सुर बदल गए हैं। हाल ही में देवगौड़ा ने कहा था कि चुनाव के बाद यदि उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी बीजेपी से गठबंधन करते हैं तो वह उनसे रिश्ते तोड़ देंगे। हालांकि अब उन्होंने कहा है कि वह पहले ही लोकसभा छोड़ देते लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से उन्होंने ऐसा नहीं किया।
 
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होना है जबकि मतों की गिनती 15 मई को होगी।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख