Hanuman Chalisa

शिक्षक दिवस : मोदी ने डॉ. राधाकृष्णन को याद करते शिक्षकों के योगदान की सराहना की

Webdunia
शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (10:27 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों को गढ़ने के उनके प्रयासों के लिए देश सदैव उनका आभारी रहेगा। 
ALSO READ: Special Story: बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक ने पत्थरों पर उकेरा पाठ्यक्रम, अब मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि राष्ट्र निर्माण और छात्रों को गढ़ने में हमारे मेहनती शिक्षकों के योगदान के प्रति हम सदैव आभारी रहेंगे। शिक्षक दिवस के मौके पर अपने शिक्षकों के अतुलनीय प्रयासों के लिए हम उनका आभार जताते हैं।
 
इस अवसर पर मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. राधाकृष्णन की जयंती को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षकों से बेहतर कौन देश के भव्य इतिहास से हमारे जुड़ाव को और गहरा कर सकता है?
 
इसके साथ ही उन्होंने पिछले रविवार के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के उस अंश को भी साझा किया जिसमें उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की कहानियों को सामने लाने का आग्रह किया था।
 
अपने संबोधन में उन्होंने गुमनाम नायकों की कहानी सामने लाने के लिए शिक्षकों से इसके लिए तैयारी शुरू करने और एक माहौल बनाने की दिशा में काम शुरू करने का आह्वान किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख