मोदी बोले, भारत को विदेशी चश्मे की बजाय स्वदेशी चश्मे से देखें

Webdunia
रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (15:42 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आजादी की लड़ाई में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के योगदान का स्मरण करते हुए भारत को विदेशी चश्मे की बजाय स्वदेशी चश्मे से देखने और नेताजी के बताए रास्तों पर चलकर नए भारत के निर्माण में लोगों की भागीदारी का आह्वान किया है।
 
 
मोदी ने रविवार को लाल किले की प्राचीर से आजाद हिन्द सरकार की स्थापना के 75 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी 'बांटो और राज करो' की नीति को जड़ से उखाड़ना चाहते थे। उन्होंने नए भारत का सपना देखा था लेकिन आजादी के बाद वह पूरा नहीं हुआ। विध्वंसकारी शक्तियां देश की एकता और संविधान पर हमले कर रही हैं। इस अवसर पर नेताजी के भतीजे, आजाद हिन्द फौज के उनके साथी और स्वतं‍त्रता सेनानी भी मौजूद थे।
 
प्रधानमंत्री ने देश को आजादी मिलने से पहले आजाद हिन्द फौज के मुकदमे की लाल किले पर सुनवाई और समानांतर सरकार के गठन का जिक्र करते हुए कहा कि नेताजी का एकमात्र उद्देश्य मां भारती को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करना था। जगत सेवा ही उनका भाव था और इसके लिए उन्होंने यातनाएं सहीं। वे पहले गांधीजी के साथ रहे, पर बाद में सशस्त्र क्रांति का मार्ग अपनाया और उस अंग्रेज सरकार से संघर्ष किया जिसके राज्य में कभी सूर्य अस्त ही नहीं होता था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख