Hanuman Chalisa

मोदी का कमाल, सत्ता का एक साल...

Webdunia
मोदी सरकार के एक साल पर वेबदुनिया का सर्वे
विपक्ष की तीखी आलोचनाओं के बावजूद देश के लोगों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू अभी बरकरार है। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का कार्यकाल हो या केन्द्र का भूमि अधिग्रहण बिल या फिर महंगाई का मामला हो, ज्यादातर लोगों ने मोदी सरकार के पक्ष में ही अपनी राय जाहिर की है।
 
दरअसल, वेबदुनिया ने केन्द्र की मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर ऑनलाइन सर्वेक्षण के माध्यम से अपने पाठकों की राय जानी थी। करीब 64 फीसदी पाठकों ने अपनी राय में बताया कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का एक वर्ष का कार्यकाल अच्छा रहा। 25 प्रतिशत ने इसे सामान्य बताया, जबकि 10 फीसदी ने खराब।
 
मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल की तीखी आलोचना हो रही है, लेकिन जब वेबदुनिया के पाठकों से पूछा गया कि क्या केन्द्र सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी है तो आधे से ज्यादा यानी करीब 53 प्रतिशत लोगों ने इसे किसान हितैषी बताया। हालांकि 25 फीसदी ने इसे किसान विरोधी भी बताया, जबकि 23 फीसदी ने इस बारे में कोई राय जाहिर नहीं की।
 
क्या मोदी राज में कम हुई है महंगाई... अगले पन्ने पर...

हालांकि 29 फीसदी लोग इससे इत्तफाक नहीं रखते। अपनी लगातार जारी विदेश यात्राओं के कारण भी मोदी आलोचकों के निशाने पर हैं,  लेकिन वेबदुनिया के 84 प्रतिशत पाठक मानते हैं कि मोदी विदेश यात्राएं सही हैं। मात्र 12 फीसदी ही इन्हें गलत मानते हैं। 
 
सर्वेक्षण के परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
यदि विदेश नीति की बात करें तो यहां भी लोगों ने एनडीए सरकार को गलत नहीं माना है। ज्यादातर लोगों यानी 78 फीसदी का मानना है कि केन्द्र सरकार की विदेश नीति सही है। मात्र 13 प्रतिशत ने इसे गलत बताया, जबकि 8 फीसदी ने इस बारे में कोई राय जाहिर नहीं की। पाकिस्तान और चीन को लेकर मोदी सरकार के रुख को भी 74 फीसदी लोगों ने सही ठहराया। 
 
केन्द्र में एनडीए की सरकार बनने के साथ ही उस पर आरोप लगने लगे थे कि यह सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है, लेकिन सर्वेक्षण के परिणाम इससे उलट दिखे। करीब 61 फीसदी लोगों का मानना है कि मोदी सरकार पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के आरोप गलत हैं। हालांकि 32 प्रतिशत के करीब लोग इन आरोपों को सही भी मानते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख