मोदी ने साधा सोनिया पर निशाना, कहा- कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ ने किया राष्ट्रपति का अपमान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (18:20 IST)
PM Narendra Modi targets Sonia Gandhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई एक टिप्पणी के लिए शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आलोचना की और कहा कि यह देश के जनजातीय समुदाय का अपमान है। मोदी ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सत्रों को संबोधित करते हुए ‘बेहतरीन’ भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का ‘शाही परिवार’ उनके अपमान पर उतर आया है। 
 
सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कहा कि वह अपने संबोधन के आखिर तक थक गई थीं और बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। उन्होंने संसद परिसर में कहा कि अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं...वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी। प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका में भाजपा की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है। आज हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के दृष्टिकोण के बारे में बताया।
<

फर्जी वादे, लूट और झूठ की राजनीति से परेशान दिल्ली के मेरे परिवारजनों ने कमल खिलाने का संकल्प ले लिया है। द्वारका में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहा हूं...LIVE जुड़िए। https://t.co/vPX2hxU8ht

— Narendra Modi (@narendramodi) January 31, 2025 >
उन्होंने कहा कि हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। मोदी ने कहा कि ‘शाही परिवार’ के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने ‘बोरिंग भाषण’ दिया और दूसरी सदस्य ने तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए राष्ट्रपति मुर्मू को ‘बेचारी, गरीब, चीज और थकी हुई’ कहा।
 
उन्होंने कहा कि ये देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को ‘अहंकार की पराकाष्ठा’ का प्रतीक करार दिया और कहा कि ‘आप-दा’ वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं, तो वहीं कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

4 महीने पहले बनीं दुल्हन, पति से मिलने की खुशी बदली मौत में, हादसे ने लील ली जान

मासूम बच्चों की लास्ट सेल्फी देख आत्मा सिहर उठी, बन गई आखिरी उड़ान, पूरा परिवार खाक

एयर इंडिया हादसे में सिर्फ एक यात्री विश्वास कुमार बचे, अस्पताल में भर्ती

LIVE: एयर इंडिया विमान हादसे में 265 से ज्यादा लोगों की मौत, एयरपोर्ट पहुंचे मोदी

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

अगला लेख