Dharma Sangrah

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 मई 2025 (17:31 IST)
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है। डॉ. भागवत ने कहा कि भारत किसी से शत्रुता नहीं करता है, लेकिन कोई दुस्साहस करेगा तो उसे सबक सिखाने से भी पीछे नहीं हटेगा। डॉ. भागवत जयपुर के सीकर रोड स्थित रविनाथ आश्रम में आयोजित रविनाथ महाराज की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। 
 
डॉ. भागवत ने कहा कि दुनिया प्रेम और मंगल की भाषा भी तब ही सुनती है, जब आपके पास शक्ति हो। यह दुनिया का स्वभाव है, इसको बदला नहीं जा सकता। इसलिए विश्व कल्याण के लिए हमें शक्ति संपन्न होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में आ रहा होगा कि मैं रविदास आश्रम क्यों आया हूं। यह वाजिब भी है। लेकिन मैं रविदास जी का भक्त हूं, उन्हीं के कारण आश्रम में आया हूं।
ALSO READ: Pakistan को इस तरह खुफिया जानकारियां पहुंचा रही थी YouTuber ज्योति मल्होत्रा, 6 लोगों सहित गिरफ्तार
भारत किसी से दुश्मनी नहीं करता
डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि आतंकवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को सबक सिखाने की पूरी ताकत रखता है। भारत की सोच और नीति दुनिया से अलग है, लेकिन यह सब इसलिए है क्योंकि दुनिया में जीने के लिए जो करना पड़ता है, वह भारत करता है और उत्तम करता है। 
 
उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए कहा कि हर राष्ट्र का कोई प्रयोजन होता है और भारत का प्रयोजन है, दुनिया को समृद्धि की दिशा दिखाना। भारत ने हमेशा दूसरे राष्ट्रों की मदद की है, चाहे परिस्थितियां कैसी भी रही हों। उन्होंने यह भी कहा कि भारत किसी से दुश्मनी नहीं करता, लेकिन अगर कोई आंख दिखाएगा, तो उसे सबक सिखाना भी जानता है। Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख