मौसम अपडेट : कम नहीं होगी सूरज की तपन, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

Webdunia
सोमवार, 28 मई 2018 (10:17 IST)
नई दिल्ली। आने वाले दिनों में उत्तर भारत, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महराष्ट्र समेत कई हिस्से के लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में अगले दो-तीन दिन तक लू का कहर जारी रहेगा।
 
बूंदी में 48 डिग्री तापमान :  मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मध्यप्रदेश का खजुराहो देश में सबसे गर्म रहा जहां पारा 47.2 डिग्री तक चढ़ गया। हालांकि राजस्थान के बूंदी में तहसील कार्यालय के अनुसार रविवार को सबसे ज्यादा तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। झालावाड़ और बारां में भी तापमान 48 डिग्री बताया गया।
 
दिल्ली में 42 डिग्री पहुंचा तापमान : दिल्ली में भीषण गर्मी जारी है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है।  पालम वेधशाला में अधिकतम तापमन 45. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक है।  
 
 
29 मई को केरल पहुंच सकता सकता है मानसून : मानसून 29 मई को केरल पहुंच सकता है। अगले 24 घंटे में इसके दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे कोमोरिन, मालदीव, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में पहुंचने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

Weather Updates: अगले 5 दिनों तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, Kerala में भारी बारिश का अलर्ट

Pune accident : बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों पर दौड़ रही थी लक्जरी पोर्शे कार, नहीं किया था 1,758 रुपए के शुल्क का भुगतान

कंगना ने विक्रमादित्य को कहा बिगड़ैल शहजादा, मां पर भी किया तंज

छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो सार्वजनिक करने के दोषी शिक्षक को 25 साल की जेल

क्या है भरतपुर रियासत के पूर्व राजपरिवार की लड़ाई, जो कोर्ट की दहलीज तक आई?

अगला लेख