Dharma Sangrah

Moody's ने 2022 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाकर किया 7 फीसदी

Webdunia
शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (14:48 IST)
नई दिल्ली। साख निर्धारण करने वाली एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2022 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान पहले के 7.7 फीसदी से घटाकर शुक्रवार को 7 फीसदी कर दिया। उसने कहा कि घरेलू स्तर पर बढ़ती ब्याज दरें और धीमी वैश्विक वृद्धि भारत की आर्थिक गति को प्रभावित करेंगे।
 
यह दूसरी बार है, जब मूडीज ने भारत की वृद्धि के अनुमान को घटाया है। इससे पहले मई में मूडीज ने 2022 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 8.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था जिसे सितंबर में घटाकर 7.7 फीसदी कर दिया था।
 
वर्ष 2023-24 के लिए वृहद वैश्विक परिदृश्य में मूडीज ने कहा कि वर्ष 2022 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.7 से घटकर 7 फीसदी रह सकती है। उच्च मुद्रास्फीति, उच्च ब्याज दर और वैश्विक वृद्धि धीमी पड़ने का आर्थिक गति पर होने वाला असर हमारे पहले के अनुमान से कहीं अधिक रहेगा। मूडीज ने अनुमान जताया कि वृद्धि की गति 2023 में कम होकर 4.8 फीसदी रह जाएगी, फिर 2024 में यह बढ़कर करीब 6.4 फीसदी होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

DGCA का विमान यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, टिकट कैंसल पर वापस मिलेगा पूरा पैसा

TMC का आरोप, पश्चिम बंगाल में SIR के खौफ में 7 लोगों ने जान दी

रघुनाथपुर में हिमंत बिस्वा सरमा बोले, सारे ओसामा को खत्म करना है

मोकामा में ललन सिंह को महंगा पड़ा बयान, दर्ज हुई FIR

तेजप्रताप और तेजस्वी की जंग तेज, बड़े का छोटे भाई पर निशाना, कहा- चुनाव के बाद मिलेगा...

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Elections : बिहार चुनाव में राहुल गांधी के बयान से बवाल, बोले- सेना 10% लोगों के कंट्रोल में, BJP ने क्या कहा

Nepal में हिमस्खलन की घटनाओं में 2 स्थानीय गाइड समेत 9 पर्वतारोहियों की मौत

ICC ने पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ पर लगाया बैन, बुमराह और सूर्यकुमार पर भी लगा जुर्माना

Kalmegi तूफान बना फिलीपींस के लिए काल, अब बाढ़ का कहर, 26 की मौत, 1,50,000 से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

भारत में Whatsapp वेब हुआ डाउन, कई यूजर्स को हुई समस्या

अगला लेख