भारत में दिखा चांद, मंगलवार को रमजान का पहला रोजा

Webdunia
सोमवार, 11 मार्च 2024 (19:55 IST)
First Roza in India on Tuesday: दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सोमवार शाम को इस्लाम के पवित्र महीने रमज़ान के चांद का दीदार हो गया और पहला रोज़ा मंगलवार (12 मार्च) को होगा। चांद दिखने के साथ ही देश की अलग-अलग मस्जिदों में रमज़ान के महीने की विशेष नमाज़ ‘तारावाही’ का भी आगाज़ हो गया है।
 
पहला रोजा मंगलवार से : चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, राजस्थान के जयपुर और अलवर, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, बरेली, बिहार के पटना और कई अन्य शहरों में भी रमज़ान के महीने का चांद देखा गया है और पहला रोज़ा मंगलवार को होगा। इस बार रोज़ा करीब 13 घंटे का होगा।
 
जमीयत उलेमा-ए-हिंद से संबंधित इमारत-ए-शरीया-हिंद ने भी एक बयान में इस्लामी कलेंडर के नौवें महीने रमज़ान का चांद दिखने की पुष्टि की। बयान के मुताबिक, रमज़ान के महीने की पहली तारीख मंगलवार 12 मार्च होगी।
 
हाल में दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम बनाए गए सैयद शाबान बुखारी ने कहा कि सोमवार को माह-ए-रमज़ान का चांद नज़र आ गया है और ऐलान किया जाता है कि मंगलवार को रमज़ान-उल-मुबारक की पहली तारीख होगी।
 
इस्लामी कैलेंडर का मौजूदा महीना ‘शाबान’ 29 दिन का रहा है। इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक, महीना 29 या 30 दिन का होता है जो चांद दिखने पर निर्भर करता है।
 
30 दिन चलेगा रमजान : रमज़ान का चांद दिखने के बाद अगले दिन से पवित्र महीने का आगाज़ हो जाता है और अगले 30 दिन तक मुस्लिम समुदाय के सदस्य सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं। वे ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में लगाते हैं।
 
ईद 10 या 11 अप्रैल को : शाम में मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की जाती है जिसे ‘ताराहवी’ कहा जाता है। इस नमाज़ में पूरे कुरान का पाठ किया जाता है। यह सिलसिला ईद का चांद दिखने तक जारी रहता है। इस बार ईद 10 या 11 अप्रैल को पड़ सकती है। इससे पहले रविवार को सऊदी अरब व कई पश्चिमी देशों ने सोमवार से रमज़ान के महीने की शुरुआत होने का ऐलान किया था।
 
दक्षिण और पूर्वी एशिया के कई देशों में रमज़ान का महीना सऊदी अरब से एक दिन बाद शुरू होता है यानी इन देशों में मंगलवार से पवित्र महीने का आगाज़ होगा। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने किया सबसे ज्यादा खर्च, आंकड़े जानकर उड़ जाएंगे होश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सबसे महंगा राजमार्ग : अखिलेश यादव

डोनाल्ड ट्रंप के न्योते पर क्यों अमेरिका नहीं गए, प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्वर में बताया

अगला लेख