दिल्ली में 19 दिनों में आग की 2000 से ज्यादा घटनाएं, 42 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 20 मई 2022 (23:44 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी और लू की स्थिति के बीच 19 मई तक आग से जुड़ी 2,000 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 42 लोगों की मौत हुई है और 117 अन्य लोग घायल हुए हैं। दिल्ली दमकल सेवा विभाग (DFS) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस साल मई के पहले 19 दिनों में दमकल विभाग को आग से संबंधित 2,145 घटनाओं की कॉल आईं, जिनमें 117 लोग घायल हुए जबकि 42 लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग ने कहा कि पिछले तीन वर्षों की तुलना में इसी अवधि में इस बार मई में अब तक आग की 2,145 घटनाएं सामने आई हैं, जो सर्वाधिक हैं। 
 
डीएफएस के मुताबिक दिल्ली में मई 2021 में आग की 2,174 घटनाएं सामने आईं थीं जबकि मई 2020 में यह संख्या 2,325 के करीब थी। मई 2019 में दिल्ली में आग की 3,297 घटनाएं दर्ज की गई थीं। 
 
प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक मई 2019 में आग की घटनाओं में 18 लोगों की मौत हुई थी। मई 2020 में 10 लोगों की जान गई थी, जबकि मई 2021 में 41 लोगों की मौत हुई थी।
 
दमकल विभाग के मुताबिक इस मई में बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सबसे बड़ी थी। इसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 16 अन्य घायल हो गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से शिकायत में क्या कहा है? बताया किसने मारे थप्पड़ और लात-घूंसे

वायरल हुआ 13 मई का केजरीवाल हाउस का वीडियो, क्या बोलीं स्वाति मालीवाल?

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

अगला लेख