BSNL, MTNL के 92000 से अधिक कर्मचारी लेंगे VRS, जानिए क्या मिलेगा

Webdunia
सोमवार, 25 नवंबर 2019 (23:31 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) और एमटीएनएल (MTNL) के अब तक  92000 से अधिक कर्मचारियों ने हाल में घोषित स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) योजना के लिए आवेदन  किए हैं।
 
भारतीय संचार निगम लि. (बीएसएनएल) के कर्मचारियों की संख्या करीब 1.50 लाख है। इसमें से करीब एक  लाख कर्मचारी वीआरएस के लिए पात्र हैं। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की प्रभावी तारीख 31 जनवरी 2020 है।
 
BSNL की वीआरएस, 3 दिसंबर 2019 तक खुली रहेगी। कंपनी का मानना है कि अगर 70-80 हजार कर्मचारी  इस विकल्प को चुनते हैं तो इससे कंपनी को वेतन मद में करीब 7000 करोड़ रुपए की बचत होगी।
 
योजना के तहत सभी नियमित और स्थाई कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे। इसमें BSNL के वे कर्मचारी भी  शामिल हैं, जो दूसरे संगठनों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं और 50 साल या उससे ऊपर के हैं।
 
योजना के तहत पात्र कर्मचारियों को अनुग्रह राशि के रूप में पूरे किए गए सेवा वर्षों के एवज में 35 दिनों का  वेतन तथा सेवानिवृत्ति तक बची हुई अवधि के लिए 25 दिनों का वेतन मिलेगा।
 
महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) ने भी अपने कर्मचारियों के लिए वीआरएस योजना शुरू की है। यह  योजना 3 दिसंबर तक खुली रहेगी।
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने MTNL और BSNL की विलय योजना को मंजूरी दी। MTNL दिल्ली और  मुंबई में सेवा देती है, जबकि देश के अन्य भागों में BSNL सेवा देती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मनीष सिंह बने प्रमुख सचिव, 70 अपर कलेक्टर और 107 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर

चीन गुरु हैं राहुल गांधी, भारत को कमजोर करने की खाई कसम, किसने लगाया यह आरोप

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

30% घट जाएगा भारत का अमेरिका को निर्यात, Trump के Tariff को लेकर GTRI की रिपोर्ट

अगला लेख