असम में मिला 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौर का मोर्टार स्मोक बम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 1 सितम्बर 2024 (00:35 IST)
Mortar smoke bomb from the 1962 India-China war found in Assam : असम के सोनितपुर जिले में एक नदी क्षेत्र से ‘मोर्टार स्मोक बम’ बरामद किया गया है जो 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौर का बताया जा रहा है।
 
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ढेकियाजुली क्षेत्र में यह बम मिला जिसे सैन्यकर्मियों की मदद से सुरक्षित ढंग से नष्ट कर दिया गया। सोनितपुर के पुलिस अधीक्षक बरुण पुरकायस्थ ने बताया कि दो इंच लंबा विस्फोटक जौगापुर गांव में एक व्यक्ति को शुक्रवार शाम सेसा नदी में मछली पकड़ते समय मिला।
ALSO READ: चीन में काटा जाता है प्राइवेट पार्ट, कोरिया में गोली, इराक में मारे जाते हैं पत्थर, रेप के दोषी को इन देशों में दी जाती है खौफनाक सजा
उन्होंने कहा, यह इलाका मिसामारी थाना क्षेत्र में है। यह बम संभवतः चीन निर्मित है और 1962 के युद्ध का है। यह लड़ाई असम के पड़ोसी राज्य अरूणाचल प्रदेश में लड़ी गई थी। ‘मोर्टार स्मोक बम’ एक प्रकार का गोला-बारूद है जिसका उपयोग दुश्मन की गोलीबारी से बचने के लिए धुआं फैलाने या दुश्मन द्वारा की जा रही निगरानी को रोकने जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
ALSO READ: मालदीव ने भारत को सौंपे 28 द्वीप, भारत से दोस्‍ती से कैसे घिरेगा दुश्‍मन देश चीन?
पुलिस अधीक्षक ने कहा, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिजीत मिश्रा के नेतृत्व में मिसामारी कैंप से आई सेना की टीम की मदद से इसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सस्ता हुआ सोना, चांदी के भावों में 3000 रुपए की गिरावट, क्या और गिरेंगे भाव

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

Gold Smuggling Case: रान्या राव को लगा बड़ा झटका, 2 अन्य को भी नहीं मिली राहत

UP : नवरात्रि में ऑर्डर की वेज बिरयानी, निकली नॉनवेज, रेस्‍तरां किया सील

अगला लेख