गृह राज्य मंत्री का चीन पर हमला, ITBP ने तोड़ा शक्तिशाली होने का भ्रम

Webdunia
शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (14:57 IST)
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने शनिवार को लद्दाख में चीन के साथ चल रहे गतिरोध की पृष्ठभूमि में कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने बीते कुछ महीनों के दौरान कुछ देशों का यह भ्रम तोड़ दिया कि उनके पास शक्तिशाली सेना है।
 
रेड्डी आईटीबीपी के 59वें स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि भारत 'वसुधैव कुटुम्बकम्' (धरती ही परिवार है) के दर्शन पर विश्वास रखता है और देश की संस्कृति हमें 'शास्त्र और अस्त्र' दोनों की पूजा करना सिखाती है।
 
रेड्डी ने कहा, 'यह हमें सिखाती है कि शत्रु कभी भी और कहीं भी अपना सिर उठा सकता है। इसलिए हमें किसी भी अंदेशे का सामना के लिए तैयार रहना चाहिए। आईटीबीपी देश की उस तैयारी का एक अहम स्तंभ है।'
 
उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सेनाओं को यह भ्रम था कि वे विश्व की शक्तिशाली सेनाओं में शामिल हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों के घटनाक्रम के दौरान आईटीबीपी ने यह भ्रम तोड़ दिया है।
 
मंत्री ने कहा कि देश और इसके नागरिकों को आईटीबीपी की वीरता और समर्पण पर गर्व है। आईटीबीपी भारत-चीन के बीच की 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की रखवाली करने वाला विशिष्ट बल है।
 
गौरतलब है कि आईटीबीपी ने कुछ समय पहले कहा था कि 15-16 जून को भारत और चीन के बीच हिंसक संघर्ष के दौरान उसने पूरी रात लड़ाई लड़ी थी और चीन के पीएलए के सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
रेड्डी ने कहा कि बल सिर्फ सरहदों और देश की आंतरिक सुरक्षा की रखवाली नहीं कर रहा है, बल्कि देश के आर्थिक हितों की भी रक्षा कर रहा है।
 
उन्होंने कहा, 'हमारा देश शत्रूतापूर्ण पड़ोसियों से घिरा हुआ है और हमारे दुश्मन बार-बार हमारा आर्थिक विकास रोकने के लिए अड़ंगे लगाते हैं। जब आप दुश्मनों की इस योजना को पराजित करते हैं तो आप देश का आर्थिक विकास सुनिश्चित करते हैं।'
 
उल्लेखनीय है कि आईटीबीपी का गठन 1962 में चीनी हमले के बाद किया गया था। बल की क्षमता 90,000 कर्मियों की है जिसमें 60 बटालियन हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

कार से मिले 2 और शव, मुंबई होर्डिंग हादसे में 16 की मौत

गर्मी के तेवर हुए और भी तीखे, जैसलमेर में 44 और दिल्ली-NCR में पारा 42 डिग्री पर पहुंचा

live updates : यूपी में पीएम मोदी की 4 सभाएं, ओडिशा में गरजेंगे खरगे और नड्डा

BJP ने EC से की राहुल गांधी की शिकायत, सैनिकों पर दिया था बयान

Money Laundering Case : अतीक अहमद की पत्नी के खिलाफ ED की चार्जशीट दाखिल, करोड़ों रुपए की वसूली का आरोप

अगला लेख