कई फसलों पर MSP बढ़ा, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में विभिन्न फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा है तथा सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 मार्च 2025 (15:52 IST)
MSP increased : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में विभिन्न फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा है तथा सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
अब किसानों के खातों में सीधे वित्तीय सहायता दी जाती है : भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह ने वर्ष 2025-26 के लिए कृषि मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि सरकार ने कृषि को प्रौद्योगिकी के साथ जोड़ा है और अब किसानों के खातों में सीधे वित्तीय सहायता दी जाती है।ALSO READ: Farmers Protest : शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों को पंजाब पुलिस ने खदेड़ा, केंद्र सरकार से नेताओं की बातचीत विफल
 
किसानों की आय बढ़ाने पर जोर : राजस्थान के झालावाड़-बारां से लोकसभा सदस्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में सतत विकास और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने फसल बीमा योजना का आधार पंचायत स्तर पर बनाया है जबकि पहले तहसील स्तर पर होता था। उनका कहना था कि खरीफ और रबी की फसलों पर एमएसपी को बढ़ाया गया है।ALSO READ: आंध्र प्रदेश के किसानों को क्यों रुला रही है लाल मिर्च
 
हर खेत को पानी, हर हाथ को काम : सिंह ने कहा कि हमने 'हर खेत को पानी, हर हाथ को काम' की भावना से काम किया है। हमारा यह प्रयास होगा कि किसान विकसित हों तथा किसान की आय बढ़े, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।ALSO READ: चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन से पहले पंजाब पुलिस की किसान नेताओं के घर ‘छापेमारी’
 
तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय ने पश्चिम बंगाल में किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जूट उद्योग संकट का सामना कर रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

48MP का AI कैमरे के साथ iPhone 16e को टक्कर देने आया Google का सस्ता स्मार्टफोन

Toll Tax को लेकर नितिन गडकरी ने दी Good News, बताया क्या है अगला प्लान

CM ने नागपुर हिंसा का ठीकरा फिल्म छावा पर फोड़ा, शिवसेना के मुखपत्र सामना में दावा

दिशा सालियान मौत की खुली फाइल, आदित्‍य ठाकरे क्‍यों हुए बेचैन, क्‍या एफआईआर होगी?

राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में भी उठी कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की मांग

सभी देखें

नवीनतम

भारत का कोयला उत्पादन एक अरब टन पार, क्या बोले पीएम मोदी?

सौरभ भारद्वाज आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष, सिसोदिया पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी

जेपी नड्‍डा ने कई सांसदों को बताया ओवरवेट, दी यह सलाह

PFI SDPI मामले में ED ने तमिलनाडु से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

ISS पर 278 ज्यादा दिन रहीं सुनीता विलियम्स, जानिए क्यों नहीं मिलेगा ओवरटाइम?

अगला लेख