मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में

Webdunia
शनिवार, 20 जून 2020 (15:27 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी शनिवार को दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अब बढ़ कर 64.5 अरब डॉलर हो गई।
 
फोबर्स की रियल टाइम अरबपतियों की सूची में अंबानी 9वें नंबर पर है। वह टॉप 10 में शामिल एकमात्र एशियाई व्यक्ति है। अंबानी ने यह स्थान ओरेकल कॉर्प. के लेरी एलिसन और फ्रांस के फ्रैंकोई बेटनकोर्ट मेयर्स को पीछे छोड़कर हासिल‍ किया है।
 
पहले 10 अरबपतियों की सूची में 7 अमेरिकी है। सूची में पहले स्थान पर अमेजन के मालिक जेफ बेजोस है। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले 58 दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वैश्विक प्रौद्योगिकी निवेशकों से 1.15 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने यह राशि अपने जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचकर जुटाई है। वहीं 53,124.20 करोड़ रुपए उसने राइट्स इश्यू जारी करके जुटाए हैं।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा था कि पिछले साल ईंधन विपणन कारोबार में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी ब्रिटेन की बीपी को 7,000 करोड़ रुपए में बेचने और हाल में हासिल निवेश से कंपनी ने कुल 1.75 लाख करोड़ रुपए की राशि जुटाई है। रिलायंस पर 31 मार्च 2020 की समाप्ति पर 1,61,035 करोड़ रुपए का शुद्ध ऋण था। इस निवेश के साथ ही रिलांयस का शुद्ध ऋण शून्य हो गया है।
 
मुकेश अंबानी ने कहा था कि मैंने कंपनी के शेयरधारकों से किया वादा पूरा किया। रिलायंस का शुद्ध ऋण 31 मार्च 2021 की तय अवधि से बहुत पहले शून्य हो गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, BJP और JDU का फायदा या नुकसान

BJP नेता शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में भी हो वोटर लिस्‍ट की जांच

बिहार के कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान मचा उपद्रव, मंदिर पर पथराव के बाद जमकर बवाल, पुलिसकर्मियों सहित कई घायल

अगला लेख