हीरा व्यापारी की मर्डर मिस्ट्री, क्यों आया 'गोपी बहू' देबोलीना भट्टाचार्य का नाम, जानिए पूरा मामला

Webdunia
रविवार, 9 दिसंबर 2018 (17:48 IST)
मुंबई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में रहने वाले हीरा व्यापारी की मौत के सिलसिले में पुलिस टीवी अभिनेत्री देबोलीना भट्टाचार्य से पूछताछ की है। देबोलीना ने टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाया जिसे बहुत पसंद किया गया था।
 
 
क्या है पूरा मामला : हीरा व्यापारी का मृत शरीर नवी मुंबई के पनवेल इलाके में मिला था। खबरों के अनुसार हीरा व्यापारी राजेश्वर किशोर उदानी 28 नवंबर को कुछ घंटों बाद लौटने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन जब वे अगले दिन सुबह तक नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 'साथ निभाना साथिया' के अतिरिक्त अलावा देबोलीना 'संवारे सबके सपने' 'प्रीतो और लाल इश्क' में दिख चुकी हैं।
 
पंत नगर पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस को व्यापारी की कार ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मिली थी। सीसीटीवी कैमरों की जांच से पुलिस को पता चला कि राजेश्वर मुंबई से दूसरी कार में सवार होकर नवी मुंबई की ओर गए थे।
 
पुलिस ने जब राजेश्वर की कॉल डिटेल्स की जांच की तो कुछ निश्चित नंबर्स के बारे में पता चला जिन पर उनकी नियमित तौर पर बातचीत होती थी। इनमें से कुछ नंबर मुंबई से नवी मुंबई और रायगढ़ की डांस बार गर्ल्स के नंबर थे। इन्हीं देबोलिना का नंबर भी पुलिस को मिला इसीलिए देबोलीना से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस व्यापारी का मृत शरीर मिलने के बाद हत्या के साथ अपहरण के एंगल से भी जांच कर रही है। नंबर मिलने के बाद देबोलीना भट्टाचार्य को पुलिस ने हीरा कारोबारी की मौत के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था।
 
बाद में करूंगी खुलासा : एक टीवी चैनल से बातचीत में देबोलीना ने कहा कि वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामला का खुलासा करेंगी। मेरे वकील ने अभी कुछ भी बयान देने से मना किया है। 
(Photo Courtesy: instagram)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

BSF ने तबाह कर दी थीं पाकिस्तान की 118 अग्रिम चौकियां

फिर बढ़ा भारत का सरकारी खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार हुआ 692.72 अरब डॉलर

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

बम की धमकी के बाद हरियाणा सचिवालय को खाली कराया, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अगला लेख