मुंबई में बारिश से हा-हाकार, सड़कें बनी समंदर, प्रार्थना के लिए उठे हाथ

Webdunia
गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (13:49 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश के चलते हा-हाकार मच गया है। बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद ऐसा लग रहा है मानो सड़कों पर समंदर उतर आया हो। चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो और फोटो खौफ पैदा कर रहे हैं।
 
जब फोटो और वीडियो देखकर ही लोग सिहर रहे हैं तो जो इस आपदा को झेल रहे हैं, उनकी परेशानी स्थिति की तो कल्पना करना भी मुश्किल है। बुधवार की भारी बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। यातायात बुरी तरह से ठप हो गया साथ ही लोग जगह-जगह फंस गए। 
 
एक जानकारी के मुताबिक मात्र 12 घंटे में मुंबई के कोलाबा इलाके में इतनी बारिश हुई है, जितनी 46 साल में कभी नहीं हुई। बीएमसी भी इन हालात में खुद को असहाय महसूस कर रही है और लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों से बाहर ना निकलें। मुंबई, ठाणे, पालघर जैसे इलाकों में रिकॉर्ड बारिश हुई है।

<

I recently saw this video in WhatsApp and it was like mini waterfalls rushing into their house .. so pathetic.. 2020 is f**king us .. really 2020 makes me feared about year-end. Don't loose ur hope Mumbai people#mumbaifloods #2020worstyear pic.twitter.com/n9YhYlruKc

— Sasi@Surya (@surya_toin) August 5, 2020 >ट्‍विटर पर लोगों ने फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इनके आधार सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि मुंबई में बारिश से पैदा हुए हालात कितने बुरे हैं। एक व्यक्ति ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- मुंबई के मुख्य बाजार कालाबादेवी इलाके में दो पहिया वाहन पत्तों की तरह पानी में बह गए। 
साहिल जोशी ने लिखा- यदि मुंबई में लॉकडाउन की स्थिति नहीं होती तो हालात कितने बुरे होते इसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। शीतल नामक ट्‍विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि बहुत ही भयानक स्थिति है। ससि सूर्या नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया- बहुत दर्दनाक स्थिति है मुंबई के लोगों को उम्मीदें नहीं छोड़नी चाहिए।
Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण