मुंबई में हुई मानसून से पूर्व की पहली बारिश, लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 5 जून 2024 (10:23 IST)
rain in mumbai: मुंबई के कई इलाकों में बुधवार सुबह मानसून से पूर्व की पहली बारिश (rain) हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। मुंबई के कुछ हिस्सों में सुबह करीब 7 बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि दादर, कांदिवली, मगथाने, ओशिवरा, वडाला, घाटकोपर जैसे शहर के कई हिस्सों में सुबह 7 से 8  बजे के बीच 4 मिलीमीटर से 26 मिलीमीटर के बीच बारिश हुई।

ALSO READ: Weather Update : केरल में भारी बारिश, एर्णाकुलम में ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन की चेतावनी
 
यातायात और रेल सेवाएं सामान्य : मध्य और दक्षिण मुंबई के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हुई। अधिकारी ने बताया कि शहर में सड़क यातायात और रेल सेवाएं सामान्य हैं। मुंबई में मानसून आमतौर पर जून के दूसरे सप्ताह में आता है। पिछले महीने मुंबई में तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश हुई थी, जिससे घाटकोपर इलाके में एक होर्डिंग गिर गया था और कई लोगों की मौत हो गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM धामी ने बदले 18 स्थानों के नाम, औरंगजेबपुर हुआ शिवाजी नगर

कौन हैं निधि तिवारी, बनीं पीएम मोदी की Personal Secretary?

जानिए कौन हैं घिबली' आर्ट की शुरुआत करने वाले हयाओ मियाजाकी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

सावधान! अप्रैल-जून में पड़ेगी सामान्य से ज्यादा गर्मी, लू से होगा सामना

1 अप्रैल की रात से बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक बदल रहे हैं ये नियम

सभी देखें

नवीनतम

PM Modi के बाद CM Yogi बनेंगे Prime Minister? Yogi Adityanath का खुलासा

MP के 19 धार्मिक नगरों में आज से बंद हुई शराब की दुकानें, उज्जैन के काल भैरव मंदिर के सामने पुलिस की चेकिंग

बलात्कारी बाबा बजिंदर सिंह को उम्रकैद, जानिए कौन है यह चमत्कारी और स्वयंभू प्रोफेट

जीवन का अपमान है AI, भारत में फैला Ghibli क्रेज, सालों तक एनीमेशन को हाथ से बनाने वाले हयाओ मियाजाकी नाराज, छिड़ी जंग

मध्यप्रदेश में सीएम राइज स्कूलों का नाम अब सांदीपनी स्कूल, बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, छात्रों के कल्याण के लिए सरकार संकल्पित

अगला लेख