1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट का आरोपी UAE में गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (16:51 IST)
नई दिल्‍ली। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मुख्य आरोपियों में से एक अबू बकर अब्दुल गफूर शेख को करीब 3 दशक की खोजबीन के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

अबू बकर 1993 के हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी है और वह धमाकों का एक प्रमुख साजिशकर्ता है। 12 मार्च, 1993 को हुए इन विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे। उल्लेखनीय है कि मुंबई में 12 अलग-अलग जगहों पर हुए सिलसिलेवार हमलों ने मुंबई (तब बॉम्बे) को हिलाकर रख दिया था। यह भारत में हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक था।

सूत्रों ने बताया कि बकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हथियारों और विस्फोटकों के प्रशिक्षण देने, दुबई में दाऊद इब्राहिम के आवास पर विस्फोटों की साजिश रचने और योजना बनाने में शामिल था। मुंबई धमाकों को दाऊद इब्राहिम द्वारा समन्वित किया गया था। इस हमले को टाइगर मेमन और याकूब मेमन के माध्यम से अंजाम दिया गया था।

सूत्रों ने कहा कि कारोबार में दिलचस्पी रखने वाला बकर खाड़ी देशों से मुंबई में सोने और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की तस्करी में भी शामिल रहा है। सूत्रों के मुताबिक उसके प्रत्यर्पित कर के भारत लाए जाने की संभावना है, हालांकि इस संबंध में तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: PM मोदी मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित, पहले भारतीय बने

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने की कहानी, Train के सुरंग में पहुंचते ही धमाका, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

भारत में भी हो चुकी है Train Hijack की घटनाएं, 300-400 माओवादियों ने किया था ट्रेन पर कब्जा

पहलवान दे सकते हैं WFI का निलंबन रद्द करने के फैसले को चुनौती, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी व्यवस्था

भारत के वो 13 शहर जहां आपका दम घुट जाएगा, कैपिटल में दिल्‍ली सबसे जहरीला, 2024 की इस रिपोर्ट में खुलासा

अगला लेख