मेहरम के बिना हज पर जाएंगी 1320 महिलाएं

Webdunia
रविवार, 31 दिसंबर 2017 (12:39 IST)
नई दिल्ली। हज यात्रा के लिए इस बार 370,000 आवेदन आए हैं जिनमें 1,320 आवेदन उन महिलाओं के हैं जो ‘मेहरम’ के बिना हज पर जाने की तैयारी में हैं। भारतीय हज समिति ने इन सभी महिलाओं के आवेदन स्वीकार कर लिए हैं।
 
नई हज नीति के तहत 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र की महिलाओं के हज पर जाने के लिए मेहरम की पाबंदी हटा ली गई है। मेहरम वो शख्स होता है जिससे महिला की शादी नहीं हो सकती अर्थात पुत्र, पिता और सगे भाई।
 
मेहरम की वजह से पहले बहुत सारी महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था और कई बार तो वित्तीय एवं दूसरे सभी प्रबंध होने बावजूद सिर्फ इस पाबंदी की वजह से वे हज पर नहीं जा पाती थीं।
 
हज समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मकसूद अहमद खान ने बताया, 'इस बार 370,000 लोगों ने आवेदन किया है। सबसे अधिक 67 हजार आवेदन केरल से आए हैं।'
 
उन्होंने कहा कि इस बार कुल 1,320 महिलाओं ने ‘मेहरम’ के बिना हज पर जाने के लिए आवेदन किया और इन सभी के आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं। हज आवेदन की आखिरी तिथि 22 दिसंबर थी।
 
खान ने कहा कि मेहरम के बिना हज पर जाने के लिए सबसे अधिक केरल की महिलाओं ने आवेदन किया है। राज्य की 1100 से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है। केंद्र सरकार की ओर से नई हज नीति लागू करने के बाद ये पहला हज होगा। हज के लिए भारत का कोटा 1 लाख 70 हजार हज यात्रियों का है।
 
पिछले साल के मुकाबले इस बार हज आवेदन की संख्या में कमी आई है। बीते वर्ष चार लाख से अधिक आवेदन आए थे।
 
खान का कहना है, 'पहले चार बार आवेदन करने पर का मौका अनिवार्य रूप से मिलने की व्यवस्था थी, लेकिन इस बार इसे खत्म कर दिया गया। यही वजह है कि आवेदनों की संख्या में कमी आई है।'
 
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सात जनवरी को सऊदी अरब में होंगे जहां सऊदी अरब के हज मामलों के मंत्री के साथ समझौते पर दस्तखत करेंगे। इस दौरान भारत हज कोटे में बढ़ोतरी की मांग करेगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

Gold rate today : 1 लाख के पार पहुंचकर गिरा सोना, इतनी गिरीं कीमतें, चांदी भी हुई सस्ती

Aadhaar Card : घर बैठे फ्री में अपडेट होगा आधार कार्ड, नहीं लगाने होंगे सेंटर के चक्कर

भारतीय नागरिकों को बांग्लादेशी बता रही भाजपा, ममता बनर्जी ने लगाया यह आरोप

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को ED का समन, पूछताछ के लिए बुलाया

Citroen C3 Sport Edition लॉन्च, जानिए क्या है इस धांसू कार की कीमत

अगला लेख