CAA : मुस्लिमों के पास जाने के लिए 150 देश, हिन्दुओं के पास सिर्फ भारत : विजय रुपाणी

Webdunia
बुधवार, 25 दिसंबर 2019 (14:17 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को न्यायोचित ठहराते हुए कहा कि मुसलमान दुनिया के 150 इस्लामिक देशों में से किसी को भी चुन सकते हैं, लेकिन हिंदुओं के लिए भारत ही एकमात्र देश है।
 
ALSO READ: क्या NPR है NRC का पहला चरण ? जानिए 3 मिनट में
 
साबरमती आश्रम के बाहर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नए कानून का विरोध करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। रुपाणी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस विषय पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की इच्छाओं का सम्मान नहीं कर रही।
 
ALSO READ: Ground report : डिटेंशन सेंटर का सच, देखिए कैसा है असम का डिटेंशन सेंटर
 
रुपाणी ने कहा कि पाकिस्तान में विभाजन के समय (1947 में) 22 प्रतिशत हिन्दू थे। अब प्रताड़ना, बलात्कार और उत्पीड़न की वजह से उनकी जनसंख्या घटकर केवल 3 प्रतिशत रह गई है इसलिए हिंदू भारत वापस आना चाहते हैं। हम वही काम कर रहे हैं, जो कांग्रेस को इन संकटग्रस्त हिन्दुओं की मदद के लिए करना चाहिए था और अब हम इसे कर रहे हैं तो आप इसका विरोध कर रहे हैं।
 
गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू आबादी केवल दो प्रतिशत पर सिमट गई है। देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों पर विरोध जताते हुए बीजेपी के नेताओं और सरकार के मंत्रियों ने मंगलवार को राज्य के सभी 33 जिलों में रैलियों में भाग लिया। इन रैलियों और प्रदर्शनों का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सहायता से नागरिक समितियां कर रही हैं। (Photo courtesy: Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव को लेकर क्या बोले कानून मंत्री मेघवाल

असम के 5 जिलों में सूखे जैसी स्थिति, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिए उचित कदम उठाने के निर्देश

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

अगला लेख